Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार, जमानत पर बाहर आकर फिर से शुरू की स्नैचिंग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने चेन स्नैचिंग की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और इसी वर्ष अप्रैल माह में जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने लगे थे।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 12 मई को पिंजौर वासी महिला ने थाना में दी शिकायत में बताया था कि वह अपने पति के साथ पिंजौर क्षेत्र में शाम के समय सैर कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनकी गर्दन से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर 20 मई 2026 को सुखोमाजरी पिंजौर पुल के नीचे से दो आरोपियों अशोक कुमार निवासी भैंसा टिब्बा, एमडीसी पंचकूला तथा नितिन उर्फ मोनू निवासी गांव टिपरा, कालका को काबू किया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई यामाहा मोटरसाइकिल भी बरामद की।एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पिछले कुछ समय से कालका और पिंजौर क्षेत्र में स्नैचिंग की कई वारदातों और प्रयासों में शामिल रहे हैं। आरोपियों ने मई माह में 4 बार स्नैचिंग या स्नैचिंग के प्रयास किए थे, जिनमें इस मामलें वे सफल भी रहे। पुलिस इनसे शहर पंचकूला व आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य स्नैचिंग घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है।आरोपी नितिन उर्फ मोनू का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर पाया गया है। उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी, हत्या के प्रयास और स्नैचिंग जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ लूट का मामला दर्ज है तथा वह हाईवे लूटकांड मामलें में शामिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपी अप्रैल माह में जमानत पर जेल से बाहर आए थे और इसके बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गए।दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस स्नैच की गई सोने की चेन, वारदात से जुड़े अन्य सबूत, नकदी की बरामदगी तथा अन्य संभावित आपराधिक मामलों के खुलासे को लेकर पूछताछ करेगी।

Related posts

एक शख्स के आंखों में मिर्ची का पाउडर डाला, चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी, वैगनआर कार को ग्रीन फील्ड में छोड़ा, लाश को फेका।

Ajit Sinha

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से लुटेरा घायल। 

Ajit Sinha

मेट्रो रेल से एक महिला की सोना और हीरे से भरे बैग उड़ाने के मामले में एक जौहरी सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x