Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:बायोमेट्रिक प्रारंभिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचा था अभ्यर्थी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा-2025 के दौरान HPSC व जिला प्रशासन फरीदाबाद की कड़ी मुस्तैदी से एक फर्जी अभ्यर्थी को समय रहते बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान प्रारंभिक जांच में ही पकड़ लिया गया है। एक फर्जी अभ्यर्थी, जो किसी अन्य पंजीकृत उम्मीदवार विशाल कुमार के स्थान पर परीक्षा देने हेतु फर्जी पहचान पत्रों एवं धोखाधड़ी का सहारा लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुँचा था, को मौके पर ही पकड़ा गया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग व जिला प्रशासन की मुस्तैदी व सघन जांच में मामला सामने आया।

यह मामला सेक्टर-7C स्थित के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (केंद्र संख्या-082) में प्रारंभिक जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान सामने आया। जहां मानव नाम के फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया जोकि विशाल कुमार नाम के परीक्षार्थी का पेपर देने आया था। जांच में पाया गया कि संबंधित असली अभ्यर्थी विशाल परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद था। पकड़े गए आरोपी ने अपने कृत्यों की पुष्टि भी की है।प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य एवं केंद्र अधीक्षक द्वारा इस मामले की लिखित शिकायत सेक्टर-8 पुलिस थाने के एसएचओ को दी गई है। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस कस्टडी में दे दिया गया है और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गरिमा और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए सभी साक्ष्य और दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं और आगे की कार्यवाही की जा रही है।गौरतलब है कि फरीदाबाद में आज कुल 80 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों (सुबह : 10:00 बजे से 12:00 बजे और दोपहर 03: बजे से 05:00 ) में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुचित साधनों के प्रयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद में EWS फ्लैटों का पारदर्शी ड्रा आयोजित, 637 फ्लैटों का आवंटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद की नई सब्जी मंडी को अगले दो -तीन दिनों में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन तोड़ देगा ,बनेगा पार्किंग ।

Ajit Sinha

स्मार्ट सिटी मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x