Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

डीजीपी हरियाणा अजय सिंघल ने जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर नागरिकों से की डिजिटल भागीदारी की अपील


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने अपनी धर्मपत्नी सीमा सिंघल के साथ जनगणना 2027 के अंतर्गत डिजिटल भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्राप्त सटीक एवं अद्यतन आंकड़े नीति-निर्माण, संसाधनों के प्रभावी वितरण तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा नागरिकों के लिए सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली है, जिससे भौतिक संपर्क की आवश्यकता भी कम हो जाती है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण करें तथा अपने-अपने जिले/संस्थान में कार्यरत समस्त पुलिस बल को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि हरियाणा में जनगणना संचालन निदेशालय, गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा इन दिनों जनगणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है तथा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि स्व-गणना समय एवं संसाधनों की बचत करने के साथ-साथ एक सुविधाजनक प्रक्रिया है, जिसे https://se.census.gov.in पोर्टल पर आसानी से पूरा किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए एक सेल्फ-ट्यूटोरियल भी उपलब्ध है, जिससे नागरिकों को मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।उन्होंने यह भी अवगत कराया कि किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए हरियाणा के सेंसस ऑपरेशन के डायरेक्टर, श्री ललित जैन, आईएएस से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, जनगणना विभाग द्वारा जिला स्तर पर नियुक्त अधिकारी भी शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे।इस अवसर पर हरियाणा के सेंसस ऑपरेशन के डायरेक्टर, ललित जैन भी उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद में 23000 नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित एक को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 1 आईएएस, 2 एचसीएस और 1 एचपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के 78 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, राजेश नागर तिगांव से लड़ेंगें, विपुल गोयल का पत्ता साफ़।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x