Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

गर्मी के मौसम के मद्देनजर संबंधित विभाग लोगों व पशुओं के लिए सुनिश्चित करें पेयजल की व्यापक व्यवस्था-एमडी डॉ. अनमोल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत:आगामी समय में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। ताकि जिला में पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कोई परेशानी न हो। शुगर मील सोनीपत की एमडी डॉ. अनमोल ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम के चलते सभी संबंधित विभाग को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं का प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिला में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा बनाए गए सभी जल टैंकों की नियमित जांच कर लीकेज जैसी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से दूर करें।
                   
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए बैठने एवं छाया (शेड) की उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। वहीं पीएच एवं एमसी विभागों द्वारा जल भंडारण टैंकों की सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने  निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के उपचार हेतु पर्याप्त इंतजाम करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।नगर परिषद/नगर निगम द्वारा पानी के टैंकरों की व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे जल संकट की स्थिति में तुरंत राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि वन विभाग को भी वन्य जीवों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि भीषण गर्मी में वन्य जीवों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने आमजन का आहवान  किया कि वे गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें, अधिक से अधिक पानी का सेवन करें तथा अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।

Related posts

सीएम ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुनिए उन्हीं के जुबानी, लाइव

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस द्वारा सीमावर्ती जिलों तथा अन्य संवेदनशील जिलों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों से आंदोलन छोडक़र बातचीत के लिए आगे आने की अपील की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x