Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राष्ट्रीय

सीबीआई ने 20000 रुपए रिश्वत लेने के मामले में तीस हजारी कोर्ट के रीडर को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के एक मामले में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए एएसजे-02, तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली के आरोपित  रीडर को गिरफ्तार किया है।सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर उक्त आरोपित के खिलाफ आज गुरुवार को तत्काल मामला दर्ज किया।  यह आरोप लगाया गया था कि आरोपित  रीडर ने शिकायतकर्ता से उसके मुवक्किल की जमानत याचिका की मंजूरी के लिए 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

 सीबीआई ने आज रविवार को जाल बिछाया और शिकायतकर्ताओं से 30,000 रुपये की कुल रिश्वत में से आंशिक भुगतान के रूप में 20,000 रुपये की मांग करते और स्वीकार करते हुए आरोपित को रंगे हाथों पकड़ लिया। उक्त आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है.

Related posts

दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 1500 ई-स्कूटर ला रही केजरीवाल सरकार

Ajit Sinha

फरीदाबाद के गांव दयालपुर में होली के दिन तीन हमलाबरों ने एक शख्स की चाकुओं से गोद कर की हत्या,केस दर्ज, आज होंगें अरेस्ट।   

Ajit Sinha

महिलाओं को देखकर स्टॉप पर बस न रोकने वाले ड्राइवरों-कंडक्टरों पर होगी कड़ी कारवाई- सीएम आतिशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x