Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डॉ. आजाद कौशिक को इंग्लैंड के हाउस ऑफ कॉमन्स ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव अवार्ड से किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:शहर के मूल निवासी प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. आजाद कौशिक को इंग्लैंड के हाउस ऑफ कॉमन्स ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. कौशिक को यह पुरस्कार कनाडा सहित विश्व के अन्य देशों में भारत की सभ्यता व संस्कृति को प्रचारित करने और मजबूती से भारतवंशियों के बीच जागरूक करने के लिए दिया गया है। हर साल यह संस्था भारत गौरव का पुरस्कार भारत वंशी विश्व विख्यात शख्सियतों को देती हैं।
डॉ. कौशिक के पुरस्कार मिलने से शहर के सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक संगठनों में खुशी की लहर है। वे 1991 से कनाडा के गुल्फ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। डॉ. कौशिक इमोनोलॉजी के विश्व विख्यात प्रोफेसर हैं। इनके पिता प्रोफेसर आर के शर्मा सेक्टर 46 में रहते हैं। डॉ. कौशिक से पहले यह पुरस्कार स्वर्गीय कल्पना चावला, वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार, आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर, डॉ. विंदेश्वर पाठक, कैलाश सत्यार्थी आदि को दिया जा चुका है। डॉ. कौशिक पुरस्कार प्राप्त करने के बाद फरीदाबाद दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जहां उनका स्वागत विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किया जाएगा। विश्व ब्र्राह्मण संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद के लिए यह गौरव की बात है कि डॉ. कौशिक को यह भारत गौरव लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला है। इनका भव्य स्वागत व अभिनंदन 17 अप्रैल को किया जाएगा। डॉ. कौशिक नेशनल एलायंस ऑफ इंडो कैनेडियन सोसाइटी के प्रेसीडेंट हैं। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा यात्रा के दौरान भव्य कार्यक्रम के आयोजन में भी डॉ. कौशिक ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। वे कनाडा व भारत खासकर हरियाणा के बीच सांस्कृतिक दूत की भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद: महिलाएं समाज की अहम कड़ी, समाज में तीज-त्यौहार का उत्सव महिलाओं के बिना अधूरा- मनोहर लाल

Ajit Sinha

एक तंत्र विकसित करने के लिए जेसी बोस विश्वविद्यालय के शोधकर्ता को पेटेंट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सीएम मनोहर ने बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ किया छलावा,115 करोड़ से होगा क्रिकेट स्टेडियम का नवीकरण,सीएम,वीडियो सुनिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x