
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार ने तानाशाही का परिचय देते हुए आज बुधवार से 15 से 20 प्रतिशत तक टोल टैक्स बढ़ा दी है, और बढ़ाए गए टोल टैक्स को तुरंत वापस ले,पहले ही देश -प्रदेश में कमर तोड महंगाई ने आमजनों की कमर तोड़ रखी है। और अब तो कमर तोड़ महंगाई की कारण मजदूर तत्व के तक़रीबन लोग यहां से पलायन करने लगे है, जिन्हें रोकना बहुत जरुरी है, अगर मजदूर लोग नहीं रुके तो इसका सीधा असर इंडस्ट्रीज पर पड़ेगा। अब पड़ने भी लगा है।

यह शब्द हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता नितिन सिंगला ने आज बुधवार को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा। सिंगला ने कहा कि एलपीजी गैस सिलिंडर और डीज़ल के दाम बढाए जाने के बावजूद काफी किल्लत है, कई जगहों पर डीज़ल -पेट्रोल लेने के लिए लोगों की लम्बी लम्बी -लाइने लगने की खबर आने लगी है। कालोनियों और झुग्गी- बस्तियों में रहने वाले गरीब लोग गैस सिलिंडर महंगी दामों में खरीदने को मजबूर है। महंगाई इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब आमजनों को परेशान करने लगी है। अब तो देश व प्रदेश भर से लोग काफी संख्या में पलायन कर लगे है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

