Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

दो उम्मीदवार जीतेंगे एक बीजेपी का एक कांग्रेस का, एक बीजेपी का कौन सा जीतेगा, वह खुद तय करले।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बढ़ती महंगाई, विदेशी दबाव और राज्यसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया दी है। हुड्डा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई लगातार विकराल होती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद लगातार गैस सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी गरीब व मध्यम वर्ग की जेब पर सीधा डाका है। कमरतोड़ महंगाई के चलते आम आदमी का जीन दुश्वार हो गया है। हुड्डा ने जोर देकर कहा कि सरकार को कम से कम रसोई में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं जैसे गैस, तेल और अन्य खाद्य सामग्रियों के दामों पर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि लोग कम से कम दो वक़्त  की रोटी तो खा सकें। लेकिन ऐसा करने की बजाए गैस के रेट को बढ़ाना जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। इसके अलावा, हुड्डा ने अंतरराष्ट्रीय तेल आयात जैसे महत्वपूर्ण फैसलों पर अमेरिकी दबाव का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति ऐसी हो गई है कि तेल लाने जैसे बुनियादी निर्णयों के लिए भी सरकार को दूसरे देशों से सर्टिफिकेट लेना पड़ रहा है और 30 दिनों की मोहलत मांगी जा रही है। “यह शर्मनाक है कि एक आजाद देश होने के बावजूद हमें किसी अन्य राष्ट्र से इजाजत लेनी पड़ रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि जो डील हुई है, वह दबाव में हुई है और देश की संप्रभुता पर सवाल खड़े करती है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर हुड्डा ने एक बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव में कांग्रेस की जीत तय। आंकड़ों के मुताबिक एक सीट बीजेपी के खाते में जाएगी और दूसरी कांग्रेस जीतेगी। लेकिन बीजेपी ने अपने दो उम्मीदवार चुनाव में उतारे है,ऐसे में बीजेपी को तय करना है कि वो अपने 2 उम्मीदवारों में से किसे जितवाना चाहती है। क्योंकि आंकड़ों के मुताबिक उसके खाते में सिर्फ एक ही सीट जाएगी। और दूसरी सीट पर कांग्रेस अपनी सीट सुनिश्चित करेगी।

Related posts

18 महीने में करवाएंगे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव: मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

Ajit Sinha

खरगे बोले- भाजपा सत्ता में आई तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देगी, आगे चुनाव नहीं होंगे

Ajit Sinha

कांग्रेस ने वोटों की राजनीति की, जबकि पीएम मोदी देश के विकास के लिए काम कर रहे है : नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x