Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गर्लफ्रेंड नौकरी के लिए इंटरव्यू न दे सके, इसलिए कंपनी के बिल्डिंग को ईमेल भेज कर बम से उड़ाने की धमकी दी थी -पकड़ा गया।




अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गर्लफ्रेंड को कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू न दे सकें, इसलिए बॉयफ्रेंड ने कल मंगलवार को ईमेल भेज कर डीएलएफ होराइजन बिल्डिंग सेक्टर -43 , गुरुग्राम को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कंपनी के अधिकारी ने बम की धमकी की खबर थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम को दी, और पुलिस ने पुरे कंपनी की बारीकी से जांच की, तो पुलिस को कोई बम नहीं मिला। इस संबंध में एक एफआईआर थाना सुशांत लोक गुरुग्राम में दर्ज की गई थी। आज पुलिस ने धमकी भरा ईमेल भेजने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम अनिकेत पॉल, उम्र 29 वर्ष, निवासी बालीगंज , कोलकाता , पश्चिम बंगाल हैं।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित ने लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की हुई है व  वर्तमान में गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी के लीगल मामले देखता है। आरोपित का अपनी गर्लफ्रेंड से मनमुटाव चल रहा था तथा उसकी गर्लफ्रेंड डीएलएफ होराइजन सेंटर सेक्टर-43, गुरुग्राम की बिल्डिंग में एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जाने वाली थी। वह इंटरव्यू नहीं दे पाए इसलिए आरोपित  ने डीएलएफ होराइजन सेंटर की ईमेल आईडी ढूंढ कर उसमें बम होने की मेल भेजी थी , ताकि वहां पर डर का माहौल हो जाए और उसकी गर्लफ्रेंड इंटरव्यू न दे पाए।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने बच्चों के साथ मिलकर मनाया चाइल्ड हेल्पलाइन दोस्ती सप्ताह।

Ajit Sinha

लौरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ़ गोलू को दिल्ली पुलिस ने आज राजस्थान पुलिस की सहायता से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मोमबत्ती लेकर सड़क पर उमडा लोगों का हुजूम एक स्वर में मांग कर रहा था कि मासूम दक्ष लोहिया के हत्यारो को फांसी हो  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x