
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:राहुल गांधी राष्ट्र विरोधी ताकतों के प्रवक्ता बन गए हैं। भारत विरोधी एजेंडा चलाते हैं, नकारात्मक राजनीति को बल देते हैं और अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं। उनका एक ही काम रह गया है – झूठ बोलो, भय और भ्रम फिलाओ, भारत को बदनाम करो, मोदी जी को गाली दो, देश विरोधी राजनीति करो और देश जो विकास कर रहा है, उसे दुनिया दुनिया भर में बदनाम करो। अगर भारत की इकोनॉमी सबसे तेजी से बढ़ती है तो उसको डेड इकॉनमी बोलो। इंडिया AI समिट, जिसकी प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है, वहां पर शेमलेस और शर्टलेस नंगा नाच करके अभद्र प्रदर्शन करते हैं ये।

● राहुल गांधी जी की राजनीति क्या विदेश से तैयार हो रही है?
● क्या कांग्रेस पार्टी विदेशियों का एजेंडा चला रही है?
● क्या अंकल सैम और जॉर्ज सोरोस के कहने पर कांग्रेस पार्टी अब चल रही है?
● क्या भारत के प्रतिद्वंदी देश, उनका सहयोग कांग्रेस पार्टी कर रही है?
● चंदा राजीव गांधी फाउंडेशन में लेना और फिर चीन के गुणगान करना, यही कांग्रेस का हाल है।
आज राहुल का मतलब क्या हो गया है?
रा – रार
हु – हुड़दंग
ल – लफंगई
जग हंसाई हो रही है इनकी। नेता प्रतिपक्ष है यह – LoP लीडर of ऑपोजिंग पार्लियामेंट और लीडर of ऑपोजिंग भारत। पार्लियामेंट में महिला सांसदों को भेज कर प्रधानमंत्री मोदी की सीट घेरना – ये किस तरह की राजनीति करते हैं राहुल गाँधी?विदेशी मंचों पर भारत को बदनाम करने के बयान देना और एक के बाद दूसरा झूठ बोलना और अनर्गल राजनीति करना, अफवाहें फैलाना ही इनका काम रह गया है। राहुल गाँधी अराजकता, अफवाह, दंगा फैलाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। ये चाहते हैं कि तेजी से बढ़ती हुई भारत की अर्थव्यवस्था डिरेल हो जाए।
एक के बाद एक झूठ फैलाकर अनर्गल राजनीति अफवाह फैलाना काम
राहुल गांधी का भारत विरोधी प्रोपेगेंडा – ना यह सफल हुआ है ना होगा। भाजपा विरोध मोदी विरोध और अब भारत विरोध – यही राहुल गाँधी का काम हो गया है। भारत के संवैधानिक संस्थाओं के विरोध से संवैधानिक संस्थाओं से नफरत, भारत के नागरिकों से नफरत और भारत से नफरत – यही राहुल गांधी का एजेंडा है। राहुल गांधी को देश से माफी मांगने चाहिए। झूठ बोलना और केवल नकारात्मक राजनीति करना अब राहुल गाँधी का रोज का फैशन हो गया है। जो लोग उनको प्रेस नोट लिखकर देते हैं, बयान देते हैं, वे कौन हैं और उनकी सोच क्या है? किस एजेंडे पर कांग्रेस चल रही है, ये आज देश को पता चल गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

