Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किया पलटवार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:राहुल गांधी ने दिया मोदी के ‘नंगेपन और शर्म’ पर भाषण का जवाब.
BJP और RSS के कार्यकर्ताओं, आप अपने प्रधानमंत्री की आंखों में देखो – आपको डर दिखेगा।
डर से संसद तक में नहीं आ पाए – epstein का डर, अडानी पर चल रहे केस का डर।
सच्चाई वही है जो मैंने संसद में कहा – आपके प्रधानमंत्री के गले पर अमेरिकी grip लगा हुआ है उन्होंने choke कर हिंदुस्तान को बेच दिया है।
नरेंद्र मोदी जी, ध्यान से सुनिए – अहिंसा और शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की बुनियाद है।
ये रास्ता गांधी जी, भगत सिंह जी ने दिखाया है – इससे आप इतना क्यों डरते हो?
और, आप शर्म की बात करते हो?
शर्म की बात मैं आपको बताता हूं।
आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal किया है, जिसमें आपने देश को बेच दिया – वो शर्म की बात है।
हमारे देश का डेटा दे दिया।
किसानों को खत्म कर दिया।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया – ये शर्म की बात है।
Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना – ये शर्म की बात है।
पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है – क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है।
14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई – ये शर्म की बात है।
मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए।
कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेरों, हम देश की रक्षा करते हैं – किसानों, मज़दूरों, MSMEs की, भारत के डेटा की रक्षा करते हैं।
हम संविधान के लिए लड़ रहे हैं।
आपको डरना नहीं है। भारत की रक्षा के लिए जो उचित होगा, हम वो करेंगे – एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

Related posts

डकैती के दौरान एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, बलात्कार करने के मामले 20 साल की सजायाप्ता,अपराधी 14 सालों के बाद पकड़ा गया।  

Ajit Sinha

गोवा के जिला पंचायत चुनावों में भाजपा को मिली शानदार सफलता को रेखांकित करते हुए उन्होंने  विपक्ष पर हमला बोला। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:गूंगी- बहरी सरकार के सामने ‘पोर्टल हटाओ, खेती बचाओ’ का नारा बुलंद कर रहे हैं किसान- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x