Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद ने प्रदूषण फ़ैलाने व अवैध रूप से चलाई जा रही जींस की धुलाई व रंगाई करने वाली फैक्ट्री में की छापेमारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज आईएमटी , सेक्टर -69 , फरीदाबाद स्थित जींस की धुलाई एवं रंगाई करने वाले एक फेक्ट्री में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया, और जींस की धुलाई एवं रंगाई की जाने वाले केमिकल व गंदे पानी को बिना ईटीपी के सीवर में छोड़ने से प्रदूषण को बढ़ावा दिया जा रहा था। टीम ने केमिकल युक्त व गंदे पानी के सैंपल लिया गया है, जो कि अवैध रूप से चलाई जा रही थी। यूनिट को बंद करने के लिए टीम ने मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी गई है।   
डीएसपी अभिमन्यु गोयत ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल वीरवार को मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि फरीदाबाद के सेक्टर- 69  आईएमटी क्षेत्र में अवैध रूप से जींस कपड़े की धुलाई व रँगाई करने के लिए फैक्ट्री चलाई जा रही है जहाँ पर जींस के कपड़े की रंगाई व धुलाई में उपयोग किए जाने वाले कैमिकल व गंदे पानी को बिना ईटीपी के सीवर में छोड दिया जाता है। जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है।इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ के जेई  विकास कुमार की टीम के साथ सेक्टर 69 आईएमटी के प्लॉट न. 905 के साथ वाले प्लॉट का निरीक्षण किया गया।

पूछताछ पर पाया कि जमीन रोहताश निवासी गांव चंदावली की है। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में जींस की पेंट रंगाई व धुलाई का कार्य चल रहा था। इस फॅक्टरी को श्री बाला जी प्रोसेस के नाम से संतोष नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जींस फैक्ट्री में उपयोग किए  जा रहे केमिकल व निकलने वाले गंदे पानी को बिना किसी ट्रीटमेंट प्लांट के सीधा सीवरेज में डाला जा रहा था। टीम द्वारा वैध अनुमति पेश करने बारे कहा लेकिन कोई वैध अनुमति पेश नहीं कर सके। मौका पर प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा निकलने वाले गंदे पानी का एक सैम्पल लिया गया जिसे परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। बिना अनुमति के बायलर आदि उपयोग में लाने व बिना किसी अनुमति के फॅक्टरी चलाने पर यूनिट को बंद करने के लिए क्लोजर रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेजी जाएगी। इसी बीच फॅक्टरी में बिजली चोरी का अंदेशा होने पर बिजली विभाग की टीम को मौका पर बुलाया गया।  अमित जेई  ने बताया  कि इस फॅक्टरी में 49 किलोवाट का एलटी मीटर लगा हुआ है जो अंडर लोड पाया गया है। निरीक्षण पर बिजली चोरी नही पाई गई।

Related posts

फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1, का 65वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से हुआ सम्पन्न-राजेश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद को राधाष्टमी पर मिली 302 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य प्रदीप परमार का स्वागत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x