Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद: खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पर पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे दर्जनों गांव के सरपंचों को कांग्रेसी विधायक ललित नागर का समर्थन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर 16 स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पर पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे दर्जनों गांव के सरपंचों को समर्थन देने के लिए तिगांव विधानसभा के कांग्रेसी विधायक ललित नागर धरना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने किसानों को समर्थन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि सरकार राजनीति की पहली सीढ़ी माने जाने वाले सरपंचो के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। अगर सरकार ने सरपंच की मांगों को नहीं माना तो इस मुद्दे को वह विधानसभा में उठाएंगे .
सेक्टर 16 फरीदाबाद के बीडीओ ( खंड विकास एवम पंचायत अधिकारी ) कार्यालय के प्रांगण में दर्जनों गांवों के धरने पर बैठे सरपंचों को तिगांव विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर अपनी पार्टी की ओर से समर्थन देने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सेक्टर – 16 फरीदाबाद में पहुंचे जहां उन्होंने सभी सरपंचों को कांग्रेस का समर्थन देते हुए कहा कि सरकार सरपंचों की अनदेखी कर रही है सरपंच सरकार का ही हिस्सा होते हैं उसके बाद भी ग्राम सचिवों को सरकार द्वारा निलंबित किया गया है और सरपंचों के ऊपर ई पंचायत नीति थोपी गई है जिसका वह पुरजोर विरोध करते हैं और सरपंचों का हनन करने वाली सरकार से इस्तीफे की मांग करते हैं कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने सभी सरपंचों की मांगों को नहीं माना तो सरपंचों के साथ कांग्रेस भी सड़कों पर उतरेगी और सरपंचों का मुद्दा विधानसभा में भी उठाएगी, वही सरपंचों की माने तो वह पिछले 4 दिनों से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दफ्तर में ग्राम सचिवों को वापस लेने और ई पंचायत नीति को हटाने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं सरकार ने ई-पंचायत नीति लागू करने से पहले सरपंचों से सुझाव नहीं लिए जिसके चलते गांव के विकास कार्य प्रभावित होंगे इन मांगों को लेकर सरपंच मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भी गए थे जहां से उन्हें अपमानित करके वापस भेज दिया गया।

Related posts

फरीदाबाद: व्यापारी को हथौड़े व रोड से चोट मारकर लगभग लाख रूपए लूटने के सनसनीखेज मामले में 3 डकैत पकड़े गए -एसीपी क्राइम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एशियन अस्पताल में मध्यप्रदेश की शकुंतला का हुआ सफल ईलाज। शकुंतला पिछले कई वर्षों से हाथ मुडा़ हुआ होने के कारण अपने कार्यों को करने में असमर्थ थी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बेसहारा पशु मुक्त योजना सफल,सड़कों पर पशुओं को छोड़ा तो लगेगा तगड़ा जुर्माना,सात नए गौशालाओं में गायों को रखा गया, डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x