अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दो रेती माफिया को गिरफ्तार किया हैं और उनके कब्जे से 4 पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो एक मुख्य आरोपी जय प्रकाश के ऊपर तिगांव थाने में कुल 14 मुकदमें दर्ज हैं जिसमें से 5 से 6 मुकदमें में गिरफ्तार होना बाकि हैं। अभी क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों आरोपियों को आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया हैं और यह मुकदमा तिगांव थाने में दर्ज किया गया हैं।
प्रभारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तिगांव इलाके से रेती माफिया जय प्रकाश उर्फ़ जे.पी निवासी कबूलपुर खादर,थाना छांयसा व उसका साथी नितेश निवासी गाटोरा ,जिला बागपत ,उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस जब इन लोगों की तलाशी ली तो उनके कब्जे 3 पिस्तौल, एक देशी कट्टा व 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। उनका कहना हैं कि आरोपी जय प्रकाश उर्फ़ जे.पी हैं जोकि यमुना नदी से रेती चोरी करके बेचने का कार्य करता हैं और इसके ऊपर थाना तिगांव में कई मुकदमें दर्ज हैं। उधर,तिगांव थाने के एसएचओ वरुण दहिया का कहना हैं कि आरोपी जय प्रकाश उर्फ़ जे. पी जो पकड़ा गया हैं,उसके ऊपर उनके थाने में कुल 14 मुकदमें दर्ज हैं और 5 से 6 मुकदमें ऐसे हैं जिसमें जय प्रकाश को गिरफ्तार किया जाना हैं जिसे अब वह प्रोटेक्शन वारंट पर लेंगें और बाकि के मामलों में पूछताछ करेंगें और गिरफ्तार भी करेंगें । बताया गया हैं कि जय प्रकाश एक रेती माफिया के अलावा शातिर बदमाश हैं और वह यमुना घाट पर दहशत फैला कर यमुना नदी से रेती चोरी करता और फिर उसे बाजार में बेच देता था।



