Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद राष्ट्रीय हाइलाइट्स

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में आज हुआ बड़ा हादसा, झूला गिरने से एक बहादुर पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग हुए घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले-2026 में आज शनिवार को झूला गिरने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम बचाव कार्य के लिए पहुंच गई थी। और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि इस हादसे में बहादुरी का परिचय देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर ने लोगों को बचाने की कोशिश की, पर वह शहीद हो गए। इस मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है ,इस हादसा आज शाम लगभग 6 -साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है। बीते कई साल पहले भी झूला गिरने से बड़ा हादसा हुआ था, और इस हादसे के बाद कई सालों तक सूरजकुंड मेला में झूले पर पाबंदी लगाईं गई थी। वावजूद इसके सूरजकुंड मेला में झूला लगाईं गई। आखिर जानलेवा झूला क्यों लगाईं गई मेले में, यह सवाल मेला प्राधिकरण को भी देना होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस हादसे से अत्यंत दुखी है। इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, साथ ही, घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है। खबर के अनुसार हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा अब से थोड़ी देर में हादसे वाले स्थान पहुँचने वाले है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता की सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 4 पुलिसकर्मी, गुरुग्राम में 8 पुलिसकर्मी, सोनीपत में दो पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x