Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस बाबत प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा शुक्रवार को पत्र भी जारी किया गया है।जारी पत्र के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए मंत्री रणबीर गंगवा और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि सोनीपत नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने मंत्री कृष्ण पंवार और जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।अरविंद सैनी ने बताया कि पालिका और परिषद के चुनाव के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रभारियों की नियुक्ति की है।

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को प्रभारी बनाया है। वहीं उकलाना नगर पालिका चुनाव के लिए मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को प्रभारी नियुक्त किया है। सांपला नगरपालिका चुनाव के लिए मंत्री अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मिकी को प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए मंत्री राजेश नागर तथा जिला प्रभारी कमल यादव को प्रभारी नियुक्त किया है।

Related posts

डिप्टी सीएम दुष्यंत ने गांव बिलासपुर में सामुदायिक भवन व गांव बाघनकी में खेल स्टेडियम व सड़क बनाने की घोषणा।

Ajit Sinha

पूरे देश में महिलाओं को भाजपा नेताओं से खतरा : डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

मंझावली पुल का निर्माण सरकार द्वारा ज़ारी हिदायतों के अनुसार तेज़ी से पूरा किया जाए: उपायुक्त विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x