Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर-88,फरीदाबाद स्थित ग्राम बसेलवा में एक विकसित अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज गुरुवार को सेक्टर -88, फरीदाबाद स्थित ग्राम बसेलवा कॉलोनी में अवैध रूप से विकसित की जारी एक अवैध कॉलोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी की माने तो आज उनकी टीम ने उपरोक्त अवैध कॉलोनी में 5 अवैध निर्माणों के ढांचे और 10 चारदीवार को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस के साए में अंजाम दिया गया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि उनकी अवैध कॉलोनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। और उनकी यह कार्रवाई आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी, किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

हरियाणा: फर्जी बिक्री जैसे हस्तांतरणों पर रोक लगाकर संपत्ति मालिकों के अधिकारों की रक्षा करने के नियमों में किया संशोधित

Ajit Sinha

शनिवार,8 नवंबर को सुबह 8 से यात्रा समाप्त होने तक फरीदाबाद से गुड़गांव (पाली – मागंर ) आने- जाने वाला मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा

Ajit Sinha

सर्वे के लिए आने वाले कर्मचारियों को पूर्ण व सही जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि आप को फायदा मिल सकें – डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x