Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

टीम लांस प्रतियोगिता में असम राइफल्स ने जीता स्वर्ण पदक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: राष्ट्रीय टेंट पेगिंग घुड़सवार प्रतियोगिता में घुड़सवारों और घोड़ों के बीच अविश्वसनीय तालमेल, विश्वास और शक्ति ने प्रतियोगिता को रोचक बनाए रखा। बी सतीश बालन भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक विशेष कार्य बल हरियाणा, आज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी खिलाड़ियों की खेल भावना और घोड़े पर संतुलन के साथ लक्ष्य साधना अद्भुत है। निकट भविष्य में होने वाली अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार प्रतियोगिता के लिए शीघ्र ही भोंडसी परिसर में ट्रायल शुरू होने वाले हैं। प्रतिभागी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने के योग्य है। आगामी चुनौतियों के लिए प्रतिभागी खिलाड़ी पूर्ण रूप से तैयार रहें।

रंजीव दलाल भापुसे सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। ब्रिगेडियर संदीप सिंह कश्यप ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि ज्यूरी में शामिल प्रत्येक सदस्य अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग संघ से चयनित है। ज्यूरी की अध्यक्षता पूर्व कर्नल अशोक यादव कर रहे हैं। पूर्व पुलिस महानिदेशक रामकृष्णन, कर्नल सरप्रताप, सोहेल, डॉ अख्तर अफसर और डॉ आकिफ अफसर ज्यूरी में शामिल हैं।टीम लांस प्रतियोगिता में असम राइफल्स की टीम 127 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही, जिसमें हवलदार डब्ल्यू लमाती, राइफलमैन दिनेश कारलेकर, बी आर जीना और संतोष कुमार दास की अगुवाई में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय नौसेना के प्रतिभागी खिलाड़ी परमिंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह, अंकित कुमार और मोहित कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि दफेदार रणजीत, प्रवीण जगताप, बौंगे गणेश और गणेश वानखड़े भारतीय थल सेना की 61 कैलेबरी बटालियन की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

बी सतीश बालन भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक विशेष कार्य बल हरियाणा, ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। नेशनल जूनियर जंपिंग प्रतियोगिता के पदक विजेता जश्न सिंह ने गोल्ड, मोगिल अटु सिल्वर तथा मिनकु सिल्वर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजसेवी अनुप यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्काई टेक इंजीनियरिंग, समाजसेवी संदीप राघव , विरेंद्र सिंह यादव और अबजद खान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक, देवीलाल, राहुल, विक्रम, उप निरीक्षक कृष्ण, राजवीर, प्रविंद्र तथा प्रशिक्षण गण उपस्थित रहे।

Related posts

31 अक्तूबर से पहले उठाएं ट्यूबवेल वीडीएस का लाभ – अमित खत्री

Ajit Sinha

65वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में गुरुग्राम पुलिस के निरीक्षक विनीत कुमार ने जीता गोल्ड मेडल।

Ajit Sinha

हरियाणा विधान सभा के प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम हिपा गुरुग्राम में संपन्न

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x