Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला ने कैब के किराए के पैसे नहीं देना पड़े, इसी लिए कैब चालक पर लगाए छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, पकड़ी गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
कैब में घूम कर, कैब चालक द्वारा किराए के पैसे मांगने पर, महिला जोर -जोर से चिल्ला के शोर मचाने व छेड़छाड़ के झूठे गंभीर आरोप लगांने के मामले एक महिला को,ताकि किराए के पैसे न देना पड़े, के मामले में एक महिला को थाना डीएलएफ सेक्टर -29 गुरुग्राम की टीम ने आज शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित महिला का नाम ज्योति (उम्र-48 वर्ष) निवासी पीतमपुरा, दिल्ली हैं। महिला ने खुलासा किया कि किराए का पैसा न देना पड़े इस लिए कैब चालक पर छेड़छाड़ के झूठे गंभीर आरोप लगाए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 5 जनवरी 2026 को एक व्यक्ति, जो गुरुग्राम में ओला कैब कंपनी के माध्यम से सवारी ढोने का कार्य करता है, ने थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि एक महिला द्वारा ओला कैब बुक की गई। महिला पहले उसे सेक्टर-31, फिर बस स्टैंड, उसके बाद साइबर सिटी और अंत में सेक्टर-29, गुरुग्राम ले गई। इस दौरान महिला ने चालक से खाने के लिए पैसे माँगे और कहा कि वह बाद में भुगतान कर देगी। जब चालक ने महिला से राइड समाप्त व भुगतान करने के लिए कहा, तो महिला ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया तथा चालक को झूठे छेड़खानी के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगी। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि थाना डीएलएफ सेक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गत 8 जनवरी 2026 को सेक्टर-29, गुरुग्राम से आरोपित महिला को काबू किया। आरोपित की पहचान ज्योति (उम्र-48 वर्ष) निवासी पीतमपुरा, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपित महिला से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह कैब/टैक्सी बुक करके भुगतान नहीं करती तथा ड्राइवरों को झूठे छेड़खानी के आरोप में फंसाने की धमकी देती रही है। इसके अतिरिक्त इसके द्वारा पूर्व में कॉस्मेटिक की दुकानों से सामान खरीद कर बिना भुगतान करने की वारदातों को अंजाम देने का भी खुलासा किया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित महिला को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

युवाओं को स्वरोजगार प्रदान कर रहा है पीएमईजीपी कार्यक्रम- एडीसी हितेश मीणा

Ajit Sinha

अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी, मौत, पुलिस को मिले सुसाइड नोट।

Ajit Sinha

पंजाब से तस्करी कर गुजरात ले जा रही 490 पेटी अवैध शराब हरियाणा में जब्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x