Athrav – Online News Portal
दिल्ली हाइलाइट्स

एमसीडी की टीम ने पुरानी दिल्ली इलाके में आंधी रात को 33 अर्थमूवर मशीनों की मदद से की भारी तोड़फोड़, पथराव।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली: बीती रात पुरानी दिल्ली में आधी रात एमसीडी की टीम भारी पुलिस फोर्स और 33 अर्थमूवर मशीनों के साथ फैज़-ए-इलाही मस्जिद, तुर्कमान गेट के पास भारी भरकम अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों को ढाह दिया, का दृश्य,एमसीडी ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आज तड़के एक अतिक्रमण पर विध्वंस अभियान चलाया। हालांकि मस्जिद बिल्कुल सुरक्षित है। अधिकारी की मानें तो अब तक 36000 स्कवायर फ़ीट जगहों को खाली कराया गया है। इसमें एक बैंकेट हॉल और एक दो मंजिला डायग्नोस्टिक सेंटर मुख्य रूप से शामिल है।

इस दौरान कुछ उपद्रियो ने एमसीडी एवं पुलिस टीम के ऊपर पथराव शुरू कर दी इसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एमसीडी टीम ने लगातार 6 घंटे तक तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के बाद भी, अभी उनकी तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। अधिकारी की माने तो साथ के साथ मलबे को हटाया जा रहा है। लगभग 70 -80 प्रतिशत अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण को हटा दिया गया है। पथराव के जवाब में पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा कहते हैं, “विध्वंस के दौरान, कुछ उपद्रवियों ने पथराव करके अशांति पैदा करने का प्रयास किया। बल के न्यूनतम और न्यूनतम उपयोग के माध्यम से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया, यह सुनिश्चित करते हुए कि बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल हो।”

Related posts

डुप्लीकेट बेटनोवेट-एन क्रीम तैयार करने वाली नकली मेडिकल फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, मालिक अरेस्ट।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को दी कई सौगात।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के मुख्यालय में पुलिस कोरोना योद्धाओं  को किया सम्मानित। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x