Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, इंश्योरेंस के नाम पर ‘बोनस’ का लालच देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 13 साइबर अपराधी को किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाना और थाना सेक्टर-63 की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर सेक्टर-63 के एच-198 बिल्डिंग में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 13 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो देशभर के लोगों को बीमा पॉलिसी रिन्यू करने और भारी बोनस दिलाने के नाम पर अपना शिकार बना रहे थे।पुलिस की गिरफ्त में खडे साइबर अपराधियों की टोली लोगों को फोन करके खुद को नामी बीमा कंपनियों का एजेंट बता कर पहले लोगों का विश्वास हासिल करती थी, फिर ग्राहकों को झांसा दिया जाता था कि उनकी पॉलिसी का बोनस मिलने वाला है या सरेंडर वैल्यू या मैच्योरिटी की राशि बढ़ाई जा सकती है या फिर पुरानी पॉलिसी पर अतिरिक्त लाभ दिलाने का लालच देती थी और फर्जी लुभावनी स्कीमें बताकर लोगों को बैंक खातों में पैसे डालने के लिए प्रेरित करते थे। ठगी की रकम को ‘म्यूल अकाउंट्स’ (दूसरों के बैंक खातों) में मंगाया जाता था और बाद में आपस में बांट लिया जाता था।

डीसीपी साइबर क्राइम  ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शिक्षित हैं। गैंग का मास्टर माइंड छत्रपाल शर्मा MBA पास है, जबकि अन्य आरोपी समीर (B.Com) और सुहैल (B.A) ग्रेजुएट हैं। बाकी आरोपी भी 12वीं पास हैं,  जो कॉल सेंटर में बैठकर लोगों को जाल में फंसाने का काम करते थे.  पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण बरामद 31 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप मय चार्जर, और 1 मॉडम, P&T टेलीकॉलर सिस्टम।721 वर्क डेटा शीट (जिसमें हजारों संभावित शिकारों की सूची थी) और 02 डायरियां बरामद की है.

पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों में मास्टरमाइंड से लेकर टेलीकॉलर्स तक शामिल हैं। ये गिरोह मार्केट से विभिन्न बीमा कंपनियों के ग्राहकों का डेटा अवैध रूप से खरीदता था। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ BNS की धाराओं 318(4), 319(2), 336(3), 340(2), 3(5), 61(2) और 66, 66D IT Act के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस गिरोह के बैंक खातों और डेटा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटी है।

Related posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद पलटी, कार में फंसे परिवार को लोग गैस कटर से काटकर उन्हें निकाला बाहर।

Ajit Sinha

सर्दी के सितम से बचने के लिए जलाई आग से, झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों का जला आशियाना,एक जलकर हुई मौत।

Ajit Sinha

मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के लिफ्ट में आधे घंटे तक खतरे में फंसी रही,16 मरीज और तीमारदार की जिंदगी- लाइव वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x