Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

मुठभेड़ के बाद दो अपराधी भाई चढ़े सोनीपत पुलिस की क्राइम यूनिट कुंडली के हत्थे, केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
सोनीपत: सोनीपत पुलिस की क्राइम यूनिट कुंडली की टीम व मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधी भाइयों के बीच हुई मुठभेड़ में, एक अपराधी को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। और पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद, पुलिस टीम ने दूसरे आरोपित भाई को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों, आरोपित भाइयों के पास से एक मोटर साइकिल, एक अवैध पिस्तौल इत्यादि सामान बरामद किए है। इस संबंध एक एफआईआर संबंधित धाराओं में सम्बंधित थाना में दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज उप निरीक्षक जितेन्द्र, प्रभारी क्राइम यूनिट कुंडली अपनी पुलिस टीम के साथ तलाश आरोपितों व गश्त/पड़ताल अपराध के सिलसिले में जीटी रोड, सेक्टर-7 मोड़ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि समीर मलिक उर्फ कांछा तथा साजिद उर्फ मोगली, दोनों पुत्र साबिर, निवासी ईदगाह कॉलोनी सोनीपत, जिन्होंने करीब चार महीने पूर्व आशू निवासी बहालगढ़ की हत्या की थी, इस समय दिल्ली–पानीपत जीटी रोड, मुरथल फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड की झाड़ियों में काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर अवैध पिस्तौल के साथ किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।           

उनका कहना है कि सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस टीम के पहुंचते ही दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने एवं रुकने के लिए चेतावनी देने पर उनमें से एक युवक ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, किन्तु पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए P/SI जितेन्द्र ने कंट्रोल रूम सोनीपत को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया तथा आरोपितों  को काबू करने हेतु कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप चेतावनी जारी की। आरोपित द्वारा दोबारा फायर करने की कोशिश पर जवाबी कार्रवाई में आरोपित  घायल हो गया। घायल आरोपित  को काबू किया गया, जिसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपित  ने अपना नाम समीर मलिक उर्फ राहुल उर्फ कांछा पुत्र साबिर, निवासी ईदगाह कॉलोनी सोनीपत बताया। वहीं दूसरे आरोपित  ने अपना नाम साजिद उर्फ मोगली पुत्र साबिर, निवासी ईदगाह कॉलोनी सोनीपत बताया।  प्राथमिक पूछताछ में दोनों आरोपितों ने आशू निवासी बहालगढ़ की हत्या करने संबंधी अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। घायल आरोपित समीर मलिक को तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल सोनीपत भेजा गया,जहां उसका उपचार जारी है।  मौके से अवैध पिस्तौल, मोटरसाइकिल स्प्लेंडर तथा अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। आरोपितों  के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की गहन जांच अमल में लाई जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:इस बार 21 मार्च से सरसों और एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

पटाखों पर बैन लगी तो पिस्तौल से धाय-धाय फायरिंग करने लगे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, जांच में जुटी पुलिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने अपने पुलिसकर्मियों के संग खेली होली, पुलिस कमियों को भेजी मिठाइयां।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x