Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी का वक्तव्य


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी की बड़ी प्रसिद्ध तस्वीर है, जिसमें लाल कृष्ण आडवाणी ऊपर कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उस समय युवा कार्यकर्ता रहे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  नीचे बैठे हुए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का एक प्रतीक है कि धरातल से जुड़ा हुआ व्यक्ति किस प्रकार अपनी प्रतिभा, क्षमता और संगठन के सहयोग से शीर्ष स्तर तक पहुंचकर भारत के सबसे लोकप्रिय तथा विश्व के सबसे लोकप्रिय नेतृत्व के रूप में उभरने में सफल होता है। कहीं न कहीं दिग्विजय सिंह अब बहुत वरिष्ठ हो चुके हैं, राजनीति को लंबे समय से देख रहे हैं तो संभव है कि उन्हें इस बात का एहसास हुआ हो, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  गुदड़ी के लाल हैं और कांग्रेस का नेतृत्व ‘जवाहर के लाल ‘से तुलना योग्य नहीं है।कांग्रेस का नेतृत्व ‘जवाहर के लाल’ हैं। तो, वह up-side down हैं, इसलिए अपनी पार्टी को up-side down लेकर आए हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘गुदड़ी के लाल हैं। वे bottom से up उठे हैं, तो पार्टी को भी bottom से up करके ऊपर तक ले जा रहे हैं। अब राहुल गांधी नीचे की ओर जा चुके हैं, इसलिए अपनी पार्टी को भी नीचे की ओर ले आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुदड़ी के लाल हैं, नीचे से उठे हैं और पार्टी को भी नीचे से ऊपर तक लेकर जा रहे हैं।

राहुल गांधी की समझ के विषय में सवाल केवल दिग्विजय सिंह ने नहीं उठाया है, अमेरिका के दो बार राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा ने अपनी पुस्तक ‘द प्रॉमिस्ड लैंड’ के अध्याय 24 में लिखा है कि राहुल गांधी एक ऐसे छात्र हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की छटपटाहट में बहुत कुछ भावभंगिमा तो दिखा रहे हैं, पर उनमें वास्तविक ज्ञान और गंभीरता का अभाव है। सत्ता के बगैर कांग्रेस छटपटा रही है और 2024 के बाद तो वह छटपटाहट, तड़फड़ाहट में बदल गई है।

Related posts

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत व सीएम नायब ने किया 38 वे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का किया शुभारंभ-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दिल्ली की चुनी सरकार को बाईपास कर हर फ़ैसला लेने के अति उत्साह में एलजी साहब ने खड़ा कर दिया क़ानूनी संकट।

Ajit Sinha

पार्क में लड़की से छेड़छाड़ व उसके दोस्त की पिटाई करके रंगदारी वसूलने का वाला कथित पुलिस कर्मी अरेस्ट, निकला कुश्ती कोच।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x