Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

विश्व का नया, बिना सर्जरी वाला एट्रियल लीडलेस पेसमेकर अब एसएसबी हॉस्पिटल, फरीदाबाद में- क्षेत्र में पहली बार सफल प्रत्यारोपण।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:80 वर्षीय महिला, जिन्हें पिछले 6 महीनों से धड़कन तेज होना, सांस फूलना और घबराहट (palpitations, breathlessness & ghabrahat) की शिकायत थी, की जांच में टैकी-ब्रैडी सिंड्रोम पाया गया।  एक ऐसी स्थिति जिसमें हृदय की धड़कन कभी बहुत तेज और कभी खतरनाक रूप से धीमी हो जाती है। उनकी हार्ट रेट 35–40 प्रति मिनट तक गिर रही थी, जिसके लिए पेसमेकर लगाना आवश्यक था।

लेकिन बढ़ती उम्र, ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड थिनर और डायबिटीज के कारण पारंपरिक पेसमेकर लगाने पर सर्जरी स्थल पर खून बहने व संक्रमण का अधिक खतरा था। इसलिए विश्व में हाल ही में लॉन्च किए गए नए एट्रियल लीडलेस पेसमेकर का उपयोग किया गया, जिसमें न तो कोई लीड लगानी होती है और न ही कॉलर बोन के नीचे पेसमेकर बॉक्स रखना होता है। यह एक कैप्सूल आकार का छोटा उपकरण है, जिसे केवल ग्रॉइन (जांघ) की नस से एक छोटे से छेद के द्वारा हृदय में पहुँचाया जाता है- बिल्कुल एंजियोग्राफी की तरह। दुनिया में अभी तक बहुत कम मरीजों में यह नई तकनीक इस्तेमाल हुई है।एसएसबी हॉस्पिटल, फरीदाबाद में, डॉ. एस. एस. बंसल, डॉ. सिद्धांत बंसल, डॉ. पंकज इंगल आदि की टीम ने क्षेत्र में पहली बार यह लीडलेस एट्रियल पेसमेकर सफलतापूर्वक

प्रत्यारोपित किया।
इस अत्याधुनिक तकनीक के प्रमुख लाभ:
सिर्फ पैर की नस (फेमोरल वेन) में एक छोटा-सा छेद
छाती पर कोई कट नहीं, कोई सर्जिकल पॉकेट नहीं, कोई निशान नहीं
संक्रमण का बेहद कम जोखिम
पेसमेकर एक बड़ी कैप्सूल जितना छोटा, जो सीधे हृदय के अंदर बैठता है
मरीज को अगले ही दिन अस्पताल से छुट्टी
यह तकनीक विशेष रूप से बुजुर्ग, कमजोर और पारंपरिक सर्जरी सहन न कर पाने वाले मरीजों के लिए आदर्श विकल्प है।

Related posts

दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाफ मोहित के परिजनों ने किया जमकर प्रदर्शन,किया हाइवे जाम।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों ही जा सकेंगें, बाकि के लोग घर से कार्य करेंगें।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: आईएमए द्वारा आयोजित शिविर में आज 250 गरीब लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाया – डॉ सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x