Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के सांसदों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर बारीकी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी निरंतर विकास कार्य जारी है। उन्होंने बैठक में सभी सांसदों से उनके क्षेत्र से जुड़ी मांगों को लेकर भी चर्चा की और विकास कार्यों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाना है ताकि आमजन को सरकारी परियोजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस मौके पर सांसदों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी अपनी मांगें रखी। इस बैठक मे लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सुभाष बराला, रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।

Related posts

राहुल गांधी के पदयात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के महा सचिव कृष्ण कुमार पांडे का निधन, राहुल बोले बहुत याद आएंगें

Ajit Sinha

एक महीने के भीतर यह दूसरा अवसर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी11 मार्च को हरियाणावासियों से होंगे रूबरू : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीएम नीतीश कुमार के साथ ‘समृद्धि यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x