Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर शहीदी यात्रा आज गुरुग्राम से रेवाड़ी के लिए हुई रवाना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक शहीदी यात्रा आज गुरुग्राम से रेवाड़ी जिले के लिए आगे प्रस्थान कर गई। सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (सेक्टर 46) में अरदास के बाद गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने पंज प्यारे की अगुवाई में यात्रा को विधिवत रवाना किया।यात्रा के प्रस्थान के दौरान बड़ी संख्या में सिख संगत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। रास्ते भर संगत द्वारा पुष्पवर्षा करते हुए यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर लंगर और प्रसाद की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया। श्री गुरु तेग बहादुर जी के महान बलिदान और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने वाली यह शहीदी यात्रा विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समापन समारोह में पहुंचेगी।इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सहित शहर के अनेक धार्मिक व सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

शनिवार की रात एक टूरिस्ट बस में आग लगने से 10 तीर्थ यात्रियों की जलने से मौत, क़रीब 24 से अधिक लोग झुलस गए।

Ajit Sinha

आज से आप किराएदार नहीं अपनी सम्पत्तियों के बने मालिक – मुख्यमंत्री नायब सिंह*

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती करके उसे एक करोड़ 80 लाख रूपए की ठगी करने वाले 2 नाइजीरियन अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x