Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी के कुरूक्षेत्र दौरे की रूपरेखा तैयार, 25 को कुरूक्षेत्र में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री मोदी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को हरियाणा आगमन को लेकर बुधवार को सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर बीजेपी संगठन की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया के अलावा सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दो कार्यक्रम रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को 2.00 बजे कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी के 350वे शहीदी दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके अलावा एक कार्यक्रम और रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्म सरोवर पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने का कार्यक्रम है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए हरियाणा के परिवारजन हमेशा की भांति पूर्ण उत्साह के साथ तैयार है।बैठक के बारे में बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि इस तरह की बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर महीने करते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और पदाधिकारियों से पिछले कार्यक्रमों और वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की फीडबैक लेते हैं और आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों पर चर्चा करते हैं। बैठक में आज बाजरा और धान की खरीद पर भी चर्चा हुई साथ ही जिलों में चल रहे समाधान शिविरों पर भी मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से फीडबैक लिया है और चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की है। उन्होंने कहा कि आज सरकार और संगठन के बीच अच्छी बैठक हुई है और अनेक विषयों पर मुख्यमंत्री ने खुलकर चर्चा की है।एक सवाल पर बड़ौली ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी फर्जी बातें करते हैं। राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से एक दिन पहले प्लानिंग के तहत टीवी व मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए ब्राजील मूल की महिला का नाम लेकर जिस प्रोपेगंडा का इस्तेमाल किया और आरोप लगाए वे सब बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि झूठा प्रोपेगंडा फैलाना और भ्रमित करना ही राहुल गांधी और कांग्रेस का काम है।बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव को एक वर्ष हो गया है।

राहुल गांधी ने राई विधानसभा के 22 वोटरों पर चर्चा की। इस चर्चा के बाद मीडिया भी असली मतदाताओं तक पहुंची असली वोटर कार्ड भी देखे। उन्होंने कहा कि जिस ब्राजील मूल की महिला का जिक्र राहुल गांधी कर रहे थे वो किसी भी गांव में वोट डालने नहीं आई और ना ही किसी गांव के व्यक्ति ने उस महिला को देखा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ब्राजील मूल की महिला ने भी वीडियो भेजकर राहुल गांधी के प्रोपेगंडा का खुलासा कर दिया और कहा कि उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेजेंटेशन के दौरान एडिट की गई फोटो को दिखाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ के सहारे चलती है और झूठ के सहारे जो आंदोलन कांग्रेस खड़ा करना चाह रही है वह जनता के बीच अपने आप फुस्स हो जाएगा।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी की हरियाणा के 40 नेताओं के साथ  हुई मीटिंग में क्या हुआ-सुने वीडियो। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सही जांच -पड़ताल के बाद असली मालिक के नाम ही बनाएं प्रॉपर्टी आईडी: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा की छोरियां किसी से कम नहीं , 40 मेधावी छात्राओं ने खुद के बने ड्रोन उड़ाए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x