Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ग्रीन फील्ड, फरीदाबाद में कीर्तन समागम आयोजित, पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, पत्रकार अजीत सिन्हा हुए सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ग्रीन फील्ड, फरीदाबाद में भव्य कीर्तन समागम आयोजित की गई, जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने हजारों की संख्या में माथा टेके, इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ग्रीन फील्ड के प्रधान सरदार जसविंदर सिंह और उनके टीम के सदस्यों ने सभा में आए हुए वार्ड नंबर -21 के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा सहित दर्जनों गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह कीर्तन समागम प्रात से शुरू होकर रात के लगभग 12 तक लगातार चलती रही। और श्रद्धापूर्वक आए हुए सभी लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए।

प्रधान सरदार जसविंदर सिंह ने बताया कि आज बुधवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एक भव्य कीर्तन समागम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ग्रीन फील्ड ,फरीदाबाद आयोजित की गई, यह भव्य कीर्तन समागम प्रात से लेकर देर रात लगभग 12 बजे तक लगातार चलती रही, और लोगों की कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था , क्योंकि यहां सभी धर्मों के लोग आए थे , और सभी लोगों ने माथा टेके, उनका कहना है कि सुबह से ही भंडारे का प्रसाद वितरित किए जा रहे है, वह भी बिना रुके , और बिना थके, इस पावन अवसर पर पार्षद वीरेंद्र भड़ाना और उपरोक्त संस्था के प्रधान सरदार जसविंदर सिंह ने सभी लोगों को गुरु नानक देव प्रकाश पर्व की बधाई दी हैं।

Related posts

गणित विभाग ने विद्यार्थियों के कौशल और आत्मविश्वास को प्रोत्साहन देने के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद /गुरुग्राम : दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते आज रात 11 बजे से फरीदाबाद -गुरुग्राम जिले से ट्रकों को बंद कर दिया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ इंडस्ट्रियल इलाके में आज एक एक्सपोर्ट  कंपनी में लगी भयानक आग, 18 दमकल की गाड़ियों पर पाया काबू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x