Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी वैट सेटलमेंट आदेश तैयार कर कंपनी का लगभग 1.21 करोड़ का गबन करने वाला आरोपित गुरुग्राम से गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सेंट्रल नोएडा के थाना 142 पुलिस ने मैन्युअल इंटेलिजेंस और गोपनीय इनपुट की सहायता से फर्जी वैट सेटल मेंट का आदेश तैयार कर कंपनी का 1.21 करोड़ धोखाधड़ी कर गबन करने वाले आरोपित  को गुरुग्राम सेक्टर- 32 से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े चैतन्य चौहान उर्फ चमन सिंह,  जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है, थाना 142 पुलिस ने को गुरुग्राम के सेक्टर 32 से गिरफ्तार किया है। सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया की वादी की तरफ से 5 अगस्त को एक शिकायत दी गई थी, जिसके अनुसार चैतन्य चौहान और चमन सिंह कंपनी में मैनेजिंग टैक्सेशन पद पर तैनात था, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वैट भुगतान के फर्जी सेटल मेंट आदेश तैयार किया और वादी की कंपनी के लगभग 1.21 करोड़ रुपए धोखाधड़ी कर गबन कर लिया। आरोपित  वर्तमान समय में गुड़गांव स्थित एक कंपनी के में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात है।

Related posts

प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत 6 अरेस्ट, 15 लाख की ई-सिगरेट बरामद।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: खूंखार लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से एनआईए ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

नॉएडा: मां की आवाज, मेरी नाबालिक बेटी के साथ गलत हुआ फिर स्कूल में उसकी हत्या कर दी गईं, सुनो सीपी साहब, देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x