Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हाइलाइट्स

तेज रफ़्तार थार गाड़ी डिवाइडर से टकराई, इस भीषण हादसे में 5 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर से घायल, 3 लड़के, 3 लड़कियां सवार थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम में झाड़सा चौक पर एक तेज रफ़्तार थार गाड़ी की डिवाइडर टकरा गई,इस भीषण हादसे में कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिले के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। यह भीषण हादसा आज शनिवार तड़के साढ़े 4 -पौने 5 बजे के बीच की बताई गई है, दुर्घटनाग्रस्त थार गाडी पर उत्तर पदेश का नंबर- UP 81CS 2319 है। पुलिस प्रवक्ता की माने तो यह भीषण हादसा लगभग साढ़े 4 -पौने 5 बजे के बीच की है।

दुर्घटनाग्रस्त थार गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 3 लड़के और तीन लड़कियां थी, इनमें से 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शख्स की अस्पताल में मौत हो गई, एक शख्स गंभीर रूप से घायल हैं , जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। संबंधित थाने की पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इसके आगे की जांच की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत गुरुग्राम और फरीदाबाद महा नगर विकास प्राधिकरणों की 16-16 सेवाएं अधिसूचित

Ajit Sinha

नाइजीरिया मूल की 3 आरोपित महिलाएं को अपराध शाखा -43 गुरुग्राम की टीम ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम : पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकील ने 15 इंस्पेक्टरों और दो सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x