Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सीएनजी सिलेंडर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 90 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा जिला नूंह में एक कार से 90 किलोग्राम गांजा बरामद कर मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गांजा की तस्करी कर रहे थे। उन्हें वाहन सहित पुन्हाना में सीआईए टीम ने दबिश के दौरान काबू किया गया।
         
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो व्यक्ति अपने साथियों के साथ गांजा की खेप पहुंचाने के लिए मारुति इक्को कार में पुन्हाना के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग ऑफिस के पास से गुजरेंगे। पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई और एक वाहन को रुकने का इशारा किया। वाहन की जांच करने पर पुलिस को दो सीएनजी गैस सिलेंडरों के बीच दो प्लास्टिक कट्टों में 90 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
         
पुलिस द्वारा गिरफतार किए गए आरोपितों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के निवासी महेंद्र व रोजकामेव के उमरदराज के रूप में हुई है। हालांकि उनके दो सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी पहचान कर ली गई है। आरोपितों  के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और नशे के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास जारी है।  

Related posts

पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्या से मचा हड़कंप, पार्टी के बाद हत्या को दिया अंजाम-देखें पूरा वीडियो।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने काला जठेड़ी गिरोह से जुड़े हथियार सप्लायर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

गैर समय पर शराब अहाता में चल रही शराब पार्टी की, कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ मारपीट,न्यूज़ माइक व गाड़ी तोड़ने पर दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!