
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद पुलिस प्रशासन के 4 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21C में एक सम्मान पूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार, भलाई सहायक उपनिरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले EASI विजय पाल, EHC ओम कुमार, EHC राम दत्त एवं EHC मोहम्मद हनीफ की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना संपूर्ण सेवाकाल आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित करते हैं और विभागीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा विभाग एवं समाज के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी सभी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे तथा भविष्य में यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे निःसंकोच अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आज शुक्रवार को पुलिस लाइन, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस के 1. निरीक्षक महेन्द्र सिंह, 2. ऑनरी निरीक्षक कृष्ण कुमार, 3. ऑनरी निरीक्षक बलवीर सिंह,4. ऑनरी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, 5. सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, 6. ई/एसआई सुधीर कुमार, 7. ई/ए.एस.आई हरकेश, 8. सिपाही रमेश की सेवानिवृत्ति विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव राजपुरोहित, पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम, श्रीमती सुशीला,सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम तथा अभिलक्ष जोशी, सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, गुरुग्राम उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त सभी पुलिसकर्मियों को शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घकालीन, सराहनीय एवं समर्पित सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई।

विकास कुमार अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा भी सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा-काल के लिए धन्यवाद देते हुए उनके आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:आज जिला सोनीपत मे आयोजित एक विदाई समारोह में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रबीना पी एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने सेवानिवृत होने वाले उप निरीक्षक कर्मबीर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामेहर को उनकी लम्बी सेवाओं के उपरांत भावभीनी विदाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। इस समारोह में कल्याण शाखा सोनीपत में तैनात निरीक्षक जसमेर, लाईन अफसर, प्रवाचक, पुलिस लाइन मोहर्र व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कल्याण शाखा सोनीपत में तैनात निरीक्षक जसमेर ने बतलाया कि पुलिस विभाग के उप निरीक्षक कर्मबीर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामेहर ने पुलिस विभाग को अपनी लम्बी सेवाएं देकर आज सेवानिवृत हुए हैं।

इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा की वे जिस तरह अभी तक पुलिस विभाग के लिए आपने अपने आपको समर्पित किया है आगे भी समाज के लिए व अपने परिवार के लिए समर्पित रहे व उनके उत्तम स्वास्थ्य जीवन की कामना भी की। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले दोनों कर्मचारियों को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रबीना पी ने सम्मान चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

