Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हत्या के मामले में फरार चल रहा 25000 का इनामी आरोपित शख्स गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को भिवानी से गिरफ्तार  करने में सफलता हासिल की है। आरोपित  पुलिस का करीब डेढ़ साल से उद्घोषित अपराधी था।
           
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित  की पहचान चरखी दादरी के दीपक के रूप में हुई है जिसकी गिरफतारी पर 25,000 रुपये का इनाम था। आरोपित  पिछले साल फरवरी में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित था। प्राथमिक पूछताछ में आरोपित  के खिलाफ पुलिस स्टेशन दादरी और बिलासपुर में दो आपराधिक मामले भी दर्ज पाए गए।

उन्होंने कहा कि आरोपित को अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी भी घोषित किया गया था। काबू किए गए आरोपित  को अदालत में पेश किया जाएगा तथा आरोपित से गहनता से पूछताछ जारी है।

Related posts

महिलाओं को चकमा देकर उनके जेवरात लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सुनार सहित आठ अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिंकी का इलाज होगा फ्री ऑफ कास्ट: रेनू भाटिया

Ajit Sinha

बच्चे को अगवा कर, ढाई लाख की फिरौती की मांग करने वाला चचेरा भाई को दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, बरामद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!