Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

भारत का पहला स्टॉक एक्सचेंज बन जाएगा : BSE

 विनय सिंह: एशिया का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बीएसई शुक्रवार को शेयर बाजार में लिस्ट होने वाला भारत का पहला स्टॉक एक्सचेंज बन जाएगा ऐनालिस्टों का मानना है कि इसकी लिस्टिंग एनएसई पर काफी अच्छी रहेगी। बीएसई के 1,243 करोड़ के आईपीओ को 51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जो पिछले कई महीनों में किसी इशू को मिला सबसे अच्छा रिस्पॉन्स है। बीएसई का शेयर 5-15 पर्सेंट के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। इसका इशू प्राइस 806 रुपये है।
ग्रे मार्केट में गुरुवार को बीएसई का शेयर इशू प्राइस से 21 पर्सेंट यानी 170 रुपये ऊपर ट्रेड कर रहा था। इस बारे में SPTulsian.com की सीनियर रिसर्च ऐनालिस्ट गीतांजलि केडिया ने बताया, ‘मार्केट अभी अच्छा दिख रहा है और बीएसई के आईपीओ के लिए बढ़िया बोली लगी थी, इसलिए इसकी लिस्टिंग ऊपर हो सकती है।’ बीएसई का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जनवरी से 25 जनवरी के बीच खुला था। इसमें एक्सचेंज के 302 मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इन निवेशकों में सिंगापुर एक्सचेंज और एटिकस मॉरीशस भी शामिल हैं।
बीएसई ने आईपीओ में 1.08 करोड़ शेयर ऑफर किए थे जबकि बोली 55.20 करोड़ शेयरों के लिए लगी थी। इसमें एंकर इन्वेस्टर्स का हिस्सा शामिल नहीं है। बीएसई के आईपीओ में सभी इन्वेस्टर कैटेगरी के लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी। इसके बारे में इक्विनॉमिक्स रिसर्च ऐंड अडवाइजरी के फाउंडर जी चोक्कालिंगम ने कहा, ‘बीएसई की लिस्टिंग इशू प्राइस से 5-10 पर्सेंट ऊपर होनी चाहिए क्योंकि इसका आईपीओ वाजिब वैल्यूएशन पर आया था।’

Related posts

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज लेडी इरविन काॅलेज में 218 किलोवाॅट क्षमता के सोलर पाॅवर प्लांट का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले, इंडिया की सरकार बनने जा रही है, इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से किया धन्यवाद -वीडियो

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज संबंधित राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं पर्यवेक्षक किया नियुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x