Athrav – Online News Portal
अपराध गाज़ियाबाद

कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, गाजियाबाद में दर्ज हुई पहली एफआईआर

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने का मामला सामने आया है। कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के नाम से किसी व्यक्ति ने फर्जी मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीएम के आदेश पर कविनगर चौकी प्रभारी यशपाल सिंह की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिले में कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में यह पहली रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि यदि किसी के द्वारा भी कोरोना वायरस या अन्य किसी विषय में ऐसे मैसेज प्रसारित किए गए जिससे भय का माहौल होता है,उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर डीएम ऑफिस गाजियाबाद के नाम से गलत मैसेज संचालित किया गया। जिसमें अफवाह फैलाने के उद्देश्य से कहा गया है कि 19 मार्च से आगे 7-8 दिन यदि आप अपने और अपने परिवार को कोरोना से बचा ले जाएं तो आधी से ज्यादा जंग हमने जीत ली है। इस तरह का कोई मैसेज डीएम ऑफिस से जारी नहीं किया गया है। संबंधित मैसेज चलाने वाले के खिलाफ डीएम के आदेश पर कविनगर चौकी प्रभारी यशपाल सिंह की तरफ से धारा 505 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related posts

चर्च में पादरी के साथ लगभग 15 -20 लोगों के द्वारा हाथापाई व जान से मारने की धमकी देने पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

भारत के पहले शैक्षणिक नशा निरोधक एस्केप रूम – चक्रव्यूह का उद्घाटन डीजीपी शत्रुजीत की उपस्थिति में किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बिना अनुमति के विदेशी नागरिक को किराए पर रखा तो अब होगा केस दर्ज, जेल जाना होगा- राकेश आर्य

Ajit Sinha
error: Content is protected !!