Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को अवैध खनन को लेकर यमुना नदी का दौरा किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को अवैध खनन को लेकर यमुना नदी का दौरा किया। उनके साथ खनन विभाग व क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि यमुना नदी में उत्तर प्रदेश की ओर अवैध खनन की गतिविधियों की सूचना मिली थी। ये खनन माफिया हरियाणा सरकार की अनुमति के बिना यमुना नदी से रेती लेकर आते हैं।



ट्रेक्टर ट्रालियों व डंपर में आने वाली रेती को न ही ढकते है, जिस कारण सडक़ पर रेती उडऩे से दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। ये वाहन ओवर लोडिंग भी होते है, जिससे सडक़े भी खराब होती हैं। इस संबंध में आरटीए व खनन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे इन वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाए तथा हरियाणा के क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर भी रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि यमुना के साथ लगते क्षेत्र के पुलिस थानों में निर्देश दिए जाएंगे कि वे अवैध खनन करने वालों के खिलाफ विभागीय टीम को साथ लेकर कड़ी कार्यवाही करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त आर.के. सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वी.वी. एस. रावत, एसीपी नरेंद्र कुमार के अलावा खनन विभाग और आरटीए विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।  

Related posts

डीएवी शताब्दी कॉलेज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम धाम से मनाया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

Ajit Sinha

₹1 लाख या उससे अधिक की साइबर ठगी की शिकायतों पर अब स्वतः दर्ज होगी ई-जीरो एफआईआर- डीजीपी अजय सिंघल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!