Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा: अब प्रदेश में पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 1 मार्च, 2021 से स्कूल खुलेंगें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 1 मार्च, 2021 से स्कूलों में रेगुलर पढाई शुरू कराने का निर्णय लिया है। स्कूलों का समय प्रात: 10 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। तीसरी और इससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पहले ही स्कूल खोले जा चुके हैं। इस सम्बंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि काफी मंथन के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। स्कूल में आने से पूर्व अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने सम्बन्धी सहमति पत्र स्कूल के मुखिया/कक्षा अध्यापक के पास जमा करना होगा। जो अभिभावक ऑनलाइन पढाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए यह सुविधा जारी रहेगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल में आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और न ही इस अवधि में किसी विद्यार्थी का स्कूल न आने के कारण नाम काटा जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोविड 19 महामारी के मद्देनजर तय निर्देशों का पहले की तरह पालन करना होगा। प्रतिदिन प्रत्येक विद्यार्थी और शिक्षक का तापमान रिकॉर्ड रखना स्कूल के लिए अनिवार्य होगा। सामान्य से अधिक तापमान पाए जाने पर विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी सम्बन्धित का यह डाटा स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। प्रवक्ता ने बताया कि पूरे स्कूल को सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी, मिडल और प्राथमिक विंग में बांटा गया है। यदि किसी विंग में कोई विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उक्त विंग को 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा और पूरे स्कूल को सेनेटाइज किया जाएगा। एक से अधिक विंग में विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर पूरे स्कूल को 10 दिन के लिये बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा।

Related posts

घोटालों, घपलों व जुमलों की सरकार को सबक सिखाने का आया वक्त: अभय सिंह चौटाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जीवन में स्थिरता सबसे ज्यादा जरूरी- आईएएस मीर मोहम्मद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस झूठ का नेरेटिव सैट कर जनता को भ्रमित करना चाहती है : नायब सैनी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!