Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: भाजपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री सीताराम सिंगला का आज को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, पहुंचे दिग्गज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री सीताराम सिंगला का मंगलवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। आज सांय चार बजे मदनपुरी रोड स्थित रामबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक उमेश अग्रवाल, विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व सांसद सुधा यादव, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जगदीश मित्तल, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, गो सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल सिंह अम्मू, मेयर मधू आजाद, एडवोकेट अशोक आजाद,



भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चैहान, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिला महासचिव अनिल गंडास, डिप्टी मेयर पति अनिल यादव, जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल, स्टारेक्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा अशोक दिवाकर, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रामनिवास मंगला, पार्षद सुभाष सिंगला, पार्षद ब्रहम यादव, पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, पूर्व पार्षद रामकिशन गुप्ता, पूर्व पार्षद धर्मबीर बाघोरिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरबंस गांधी, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र खुल्लर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष केएल यादव, देवराज आहूजा, बालकिशन खत्री सहित मेवात व शहर के हजारों लोग शामिल हुए।हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में शामिल रहे सीताराम सिंगला आपातकाल के दौरान जेल भी गये। वे लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय स्वयं सेवक भी रहे। वे केवल राजनीति में ही नहीें सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय रहे। वे श्री सिद्धेश्वर स्कूल के संरक्षक एवं अध्यक्ष रहने के अलावा अग्रवाल सभा के भी काफी समय तक अध्यक्ष रहे।आपातकाल के विरोध में जेल जाने के साथ ही उनके राजनैतिक जीवन की नई शुरुआत हुई।
हरियाणा में भाजपा की स्थापना में विशेष भूमिका निभाते हुए उन्होंने 1982 में गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा। 1987 में पहली बार भाजपा टिकट पर विधायक चुने गए। सीताराम सिंगला चैधरी देवीलाल मंत्रीमंडल में खेल एवं युवा कल्याण एवं औद्योगिक शिक्षा मंत्री बने। वर्ष 1996 में वे यद्यपि विधानसभा चुनाव हार गये थे तो भी हरियाणा विकास पार्टी और भाजपा की गठबंधन सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाने पर मुख्यमंत्री बंसीलाल ने उन्हें कैबनेट मंत्री का दर्जा देते हुए सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन बनाया।अपने समय के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे सीताराम सिंगला धार्मिक प्रवृत्ति के थे। श्री खाटू श्याम के अन्नय भक्त थे। मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार में भाजपा सहित अन्य राजनैतिक दलों के साथ-साथ व्यापारिक संगठनों व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व समाज के हजारों की संख्या में गणमान्य लोग शामिल हए।

Related posts

सूचना केंद्र में प्रशिक्षण हेतु आने वाले किसानों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु डोरमेटरी का निर्माण: डीसी

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरूग्राम में स्वीडन के इंग्का सेंटर्स के आइकिया प्रोजेक्ट निर्माण का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

हेल्थ, एफडीए और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम में फ़र्ज़ी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट देने वालों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x