Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम : टोल कर्मी पर इनोवा गाडी चढ़ा कर हत्या की कोशिश करने के मामले में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :खिड़की दौला थाना पुलिस ने आज टोलकर्मी पर इनोवा गाडी चढा कर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने उस गाडी को अपने कब्जे में ले लिया हैं जिससे टोलकर्मी अरुण को जान से मारने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आज पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को भौंडसी जेल भेज दिया। आप ज्यादा खबरें वेबसाइट atharvnews.com पर भी देख और पढ़ सकतें हैं।

एसएचओ कुलदीप सिंह का कहना हैं कि बीते 13 अप्रैल को दिन के 12 :40 मिनट पर एक टोल प्लाजा पर एक इनोवा गाडी बेरिगेट में टक्कर मारते हुए निकला जिसे एक टोलकर्मी ने इनोवा गाडी को रोकने का प्रयास किया तो गाडी सवार लड़कों ने उसके ऊपर गाडी चढ़ाते हुए चलता बना. इस दौरान टोल कर्मीं अरुण कुमार ने गाडी के बोनट को पकड़ लिया। इसके बाद इनोवा गाडी में सवार लड़कों ने काफी दूर तक तेज रफ़्तार में अपने गाडी को घूमता रहा तब तक उसकी सांसे अटकी रही. उसको गाडी में सवार लड़कों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गांव शिकोहाबाद के पास गिरा दिया।


इस मामले में खिड़की दौला थाने में टोल कर्मी अरुण कुमार ने एक शिकायत दी थी जिसपर थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 279 , 336 , 307 ,427 व 506 के तहत केस दर्ज किया था। इस के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं जिनमें से एक आरोपी का नाम संदीप निवासी गांव शिकोहाबाद ,जिला गुरुग्राम व दूसरे आरोपी का नाम प्रीतम निवासी गांव खिड़की दौला, जिला गुरग्राम हैं। उनका कहना हैं कि जिन इनोवा गाडी को वारदात शामिल किया गया हैं उस गाडी को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। आज आरोपी संदीप व प्रीतम को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को अदालत ने भौंडसी जेल भेज दिया हैं। उनका कहना हैं कि वारदात के वक़्त गाडी आरोपी प्रीतम चला रहा था।

Related posts

युवती के पुराने दोस्त के द्वारा युवती के नए दोस्त पर गोली चला कर किया जान लेवा हमला-केस दर्ज, आरोपित की तलाश शुरू।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने कई थाने के एसएचओ और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर पालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा सहित दो लोग 2 लाख 27 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!