Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

कांग्रेस: देश के इतिहास में दलित साथी सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री की शपथ ली- देखें वीडियो

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक धरती पंजाब में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक बार फिर एक नया इतिहास रच कर दिखाया है। श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में पहली बार देश के इतिहास में पंजाब में एक युवा, दलित साथी सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री की शपथ ली। कांग्रेस का गरीब, साधारण कार्यकर्ता, पंजाब और देश का हर गरीब साथी, हर कार्यकर्ता आज अपने आपको गौरवान्वित और ताकतवर महसूस कर रहा है। यह निर्णय पंजाब ही नहीं पूरे देश के वंचित, शोषित, हर साथी के लिए उम्मीद की एक नई किरण और एक नई दिशा बदलने वाला निर्णय साबित होगा। राहुल गांधी सदैव कहते आए हैं कि कांग्रेस के दरवाजे वो गरीब से गरीब, वंचित से वंचित, शोषित से शोषित साथी को ताकत देकर खोलना चाहते हैं। तो साथियों उस ताकत का सबसे बड़ा सबूत आज पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री, युवा मुख्यमंत्री, सरदार चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में कांग्रेस पार्टी ने दिया है।

हमें मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी सहित अनेक साथियों को पीड़ा हो रही है। पर ये भी एक कटु सत्य है कि कांग्रेस और दूसरे दलों का फर्क अब साफ हो गया है। हिंदुस्तान में सरदार चरणजीत सिंह चन्नी अब अकेले दलित मुख्यमंत्री हैं, किसी भी प्रांत के। 12 के करीब या शायद उसके भी अधिक राज्यों में भाजपा का शासन है। चरणजीत सिंह चन्नी जी को लेकर तो आलोचना करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द है, कभी किसी बात को लेकर, कभी छींटाकशी करके वो चरणजीत सिंह चन्नी और दलितों का अपमान करने की वो कोशिश और साजिश कर रहे हैं। पर ये तो बता दें मोदी जी दलितों के नाम पर वोट तो मांगते हैं, पर क्या आपने हिंदुस्तान में किसी दलित को किसी भाजपा शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया ? कांग्रेस पार्टी ने चाहे देश के राष्ट्रपति बनाने की बात हो, चाहे विधानसभा का स्पीकर बनाने की बात हो, चाहे देश का पहला गृहमंत्री बनाने की बात हो, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वंचित और शोषित वर्गों को अनेकों बार, अनेकों प्रांतों में, देश में अनेकों बार पहल करके स्थान दिया है और ये भी एक नई शुरुआत है। इसलिए आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मंच से मैं ये भी कहना चाहूंगा कि वो सारे साथी, वो सारे राजनीतिक दल, वो अकाली दल (बादल) हो, वो आम आदमी पार्टी हो, वो भारतीय जनता पार्टी हो, जिनके पेट में दर्द हो रहा है, क्योंकि एक गरीब का बेटा, मेहनत और मजदूरी कर रोटी कमाने से लेकर, पंजाब के मुख्यमंत्री बनने का सफर तय करने वाले गरीब का एक बेटा अगर आज एक शिरोमणि स्थान पर है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मुख्यमंत्री है, तो आपको दर्द नहीं होना चाहिए, आपको गरीब का हमदर्द बन उसका स्वागत करना चाहिए। यही इस देश के प्रजातंत्र की खूबसूरती है। और पंजाब के मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को पंजाब के बहादुर विधायकों को मैं मुबारकबाद भी दूंगा, क्योंकि मुख्यमंत्री बनते ही पहला निर्णय जो हमारे मुख्यमंत्री और कांग्रेस की सरकार ने किया है, वो है किसान, दलित और पिछड़ों के पानी, सीवरेज और बिजली के बिलों की माफी का। गांव हो या शहर, 200 यूनिट तक पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह जी की अगुवाई में हमने बिजली का बिल माफ कर रखा है। परंतु सीवरेज और पानी का बिल 150, 200 गज के प्लॉट वाले हमारे गरीब साधारण आम जनमानस, दलित, पिछड़े वर्गों को अभी भी बहुत भारी पड़ता था। आज कांग्रेस की सरकार ने वो माफ कर दिया। गांव के अंदर भी जो पानी के बिल हमारे गरीब साथियों को 150 से 200 रुपए प्रति माह के आते थे, वो भी हमारे गरीब साथी ने बनते ही माफ कर दिए।मंत्रिमंडल की बैठक अभी चलेगी और कई ऐतिहासिक निर्णय होंगे, पर ये एक आईना है कि हमारी प्राथमिकता क्या है। आप किसी भी जाति से हों, कांग्रेस पार्टी की सरकार अगर आप साधन में कहीं कमी है परिवार को, तो हम परिवार का हिस्सा बनकर सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, चरणजीत सिंह चन्नी जी, कांग्रेस की सरकार आपके साथ खड़ी होगी। ये हमारा स्पष्ट संदेश है। और इस मौके पर मैं हमारे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी जो हमारे बुजुर्ग हैं, अगर उनकी न चर्चा करूं तो मेरी बात संपूर्ण नहीं हो पाएगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह जी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी ने बेहतरीन काम किया और मुझे ये विश्वास है कि कभी-कभी परिवार में छोटे-मोटे मतभेद हो जाते हैं, पर मुझे ये विश्वास है कि वो अपनी परिपक्वता का परिचय देंगे और उनका आशीर्वाद जो उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को कल दिया है, उनका आशीर्वाद कांग्रेस की सरकार पर और समर्थन इसी प्रकार से बना रहेगा।

Related posts

होली के दिन आमजनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 2176 वाहनों के चालान किए हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने देर रात  असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha

जेएनयू में फिर नकाबपोश लड़कों ने काटा बवाल , छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई छात्र घायल, कैंपस के सारे रास्ते बंद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//lemsoodol.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x