अरविंद उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना फेस-2 इलाके में दिनांक 28 नवंबर 2025 की रात हुई एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपित को बिहार के भोजपुर जिला से गिरफ्तार किया है। यह पूरी सनसनीखेज वारदात दोस्ती, प्यार में इंकार और बदले की कहानी है। पुलिस की गिरफ्त खडे आरोपित कृष्ण कुमार को थाना फेस-2 पुलिस ने गत 5 दिसंबर को आरा, भोजपुर से बिहार पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपित को नोएडा लाया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने मृतका की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। घटना के पीछे की कहानी यह है कि कृष्ण कुमार और मृतका लगभग तीन साल पहले सेक्टर 137, नोएडा में एक साथ काम करते थे, जहां दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। आरोपित ने मृतका से शादी के लिए कहा, लेकिन मृतका ने साफ मना कर दिया।

इस बीच, आरोपित कृष्ण कुमार अगस्त में चोरी के आरोप में जेल चला गया था। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा मृतका से बात करने की कोशिश की, लेकिन मृतका ने सख्ती से बात करने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर, आरोपित कृष्ण कुमार 28 नवंबर की रात ग्राम याकूबपुर में मृतका के किराए के मकान में पहुंचा और अवैध पिस्टल से युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।”हत्या के बाद आरोपित मौके से भाग निकला और गुजरात होते हुए अपने बिहार चला गया। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में उसके ठिकानों पर तलाश की, फिर आरा, भोजपुर से बिहार पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और कुल दो जिंदा कारतूस एवं दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपित ने मृतका की बहनों पर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन पिस्टल में गोली फंस जाने के कारण वह सफल नहीं हो सका था। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

