Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

डॉक्टर ठगी का मामला: सोने के नकली सिक्के बनाने वाले सुनार को पुलिस ने किया अरेस्ट,18 किलों नकली सिक्के बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज नकली सोने के सिक्के बनाने वाले एक सुनार को अरेस्ट किया हैं। इस आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 17 किलोग्राम 700 ग्राम नकली सोने के सिक्के, एक सिक्के बनाने की मशीन, 21 मोबाइल फोन , व 51 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस की इस टीम ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को ग्रीन फील्ड के एक डॉक्टर से 40 लाख रुपए ठगने के आरोप अरेस्ट किए जा चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपित सुनार का नाम अर्पित है जो आगरा का रहने वाला है। एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा इससे पहले अरेस्ट किए गए पांच आरोपी एक ही परिवार के है जिसमे आरोपी पन्नालाल और उसकी पत्नी रमा तथा पुत्र धर्मेन्द्र, राजन व नितिन का नाम शामिल है। आरोपितों ने फरीदाबाद में 2 डॉक्टरो के साथ असली के नाम पर नकली सोने सिक्के बेचकर 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें आरोपितों  ने ग्रीन फील्ड के रहने वाले डॉक्टर निशांत तथा सेक्टर -31 के रहने वाले डॉक्टर निखिल को अपना निशाना बनाया था।दिनांक 28 जून 2022 को फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर निशांत ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अपना क्लीनिक चलाते हैं।

दिनांक 8 फरवरी 2022 को एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ इलाज के लिए उनके पास आया था। इलाज के दौरान उसके परिजनों ने बताया कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है और वह पैसों के बदले उन्हें सोने के सिक्के दे सकते हैं जो उनके पुरखों को खेत में खुदाई के वक्त मिले थे। आरोपितों  ने कम पैसों में ज्यादा सोने के सिक्के देने का लालच दिया और सैंपल के तौर पर पीड़ित डॉक्टर को कुछ सिक्के दे दिए जिसे सुनार से चेक करवाने पर वह सोने के सिक्के असली पाए गए जिससे पीड़ित को ठगों पर विश्वास हो गया। इसके लगभग 20 दिन पश्चात आरोपितों  की पीड़ित से फिर बातचीत हुई और जब उन्होंने पीड़ित को सिक्के खरीदने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 40 लाख रुपए का इंतजाम है और वह इससे सोने के सिक्के खरीद लेंगे। इसके पश्चात दिनांक 2 मार्च 2022 को पीड़ित डॉक्टर को आरोपितों  ने पैसे लेकर नोएडा बुलाया और 40 लाख रुपए लेकर उसके बदले में उन्हें 1 किलोग्राम सोने के सिक्के दे दिए। डॉक्टर ने जब सुनार के पास पहुंचकर सिक्कों की जांच करवाई तो पता चला कि सारे सिक्के नकली है। आरोपितों  ने इसी प्रकार डॉक्टर निखिल को अपना शिकार बनाया और उसे तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर उसे भी सोने के नकली सिक्के देकर उनसे  40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने इसके पश्चात काफी समय तक आरोपितों  को अपने तौर पर तलाश की परंतु जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित निशांत ने 28 जून को पुलिस थाना सूरजकुंड तथा पीड़ित निखिल ने 16 जुलाई 2022 को इसकी शिकायत पुलिस थाना सेक्टर- 31 में दी जिसके आधार पर थाने में आरोपितों  के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई।  पुलिस जांच के दौरान क्राइम ब्रांच एनआईटी ने गुप्त सूत्रों, सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी के माध्यम से मामले में शामिल पांच आरोपितों  को गत  14 जुलाई को अरेस्ट कर लिया। आरोपितों  को अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपित  पन्नालाल तथा उसके बेटे धर्मेंद्र को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा बाकी अन्य आरोपितों  को जेल भेज दिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि यह परिवार लगभग 20 वर्ष से अलग-अलग राज्यों में इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दे रहा है जिसकी जांच की जा रही है। आरोपितों  ने फरीदाबाद के डॉक्टर निखिल के साथ की गई धोखाधड़ी की वारदात के बारे में पुलिस को जानकारी दी जिसके पश्चात आरोपितों  के कब्जे से नकली सोने के सिक्के और नकदी बरामद की गई। आरोपितों  की निशानदेही पर नकली सोने के सिक्के बनाने वाले आरोपित  सुनार अर्पित को 18 जुलाई को अरेस्ट  किया गया। आरोपित  को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  सुनार का पिता आरोपित  पन्नालाल का दोस्त था जिस से पन्ना लाल आभूषण बनाता था। वर्ष 2012 में आरोपित  सुनार के पिता की मृत्यु हो गई जिसके पश्चात उसका कामकाज अर्पित संभालने लगा। आरोपित  पन्नालाल ने अर्पित को अपने साथ धोखाधड़ी के धंधे में शामिल कर लिया और उससे नकली सोने के सिक्के बनवाने लगा। आरोपितों  के कब्जे से अब तक 17.700 किलोग्राम नकली सोने के सिक्के, सिक्के बनाने की मशीन, 21 मोबाइल फोन सहित 51 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ पूरी होने के पश्चात सभी आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर प्रेमिका से मिलने गया फर्जी दारोगा गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा:25 हजार का ईनामी मोस्टवांटेड अपराधी को अवैध हथियार सहित किया अरेस्ट, पुलिस कर्मी हुए सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नगर निगम के दो हाउस टेक्स इंस्पेक्टरों को विजिलेंस ने दो -दो हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, विजिलेंस डीएसपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//ewhareey.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x