Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डी.वी. सदानंद गौडा व केंद्रीय जल शकि राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया ने 3 जिलों के डीसी को पुरस्कार प्रदान किए।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ:‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 पुरस्कार’ के अंतर्गत केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा उत्तरी क्षेत्र में हरियाणा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला श्रेणी पुरस्कारों में हरियाणा के फरीदाबाद को प्रथम, रेवाड़ी को द्वितीय व महेन्द्रगढ़ को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा ‘विश्व शौचालय दिवस’ पर नई दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 पुरस्कार’ वितरण समारोह में केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डी.वी. सदानंद गौडा व केंद्रीय जल शकि राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने उक्त पुरस्कार प्रदान किए।

राज्य पुरस्कार श्रेणी में उतरी क्षेत्र में हरियाणा राज्य को प्रदान किया गया प्रथम पुरस्कार फरीदाबाद के उपायुक्त डॉ. अतुल कुमार, रेवाड़ी के उपायुक्त यशेंद्र सिंह व महेन्द्र गढ़ के उपायुक्त जगदीश शर्मा ने सामूहिक रूप से हरीयाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल की ओर से प्राप्त किया। जिला श्रेणी पुरस्कारों में फरीदाबाद के उपायुक्त डॉ अतुल कुमार, रेवाड़ी के उपायुक्त यशेंद्र सिंह व महेन्द्रगढ़ के उपायुक्त श्री जगदीश शर्मा ने क्रमश: फरीदाबाद का प्रथम, रेवाड़ी का द्वितीय व महेन्द्र गढ़ का तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।



पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय उर्वरक एंव रसायन मंत्री डी.वी. सदानंद गौडा व केंद्रीय जल शकि राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की संपूर्ण विश्व में प्रशंसा हो रही है। ‘स्वच्छ भारत’ अभियान एक जनांदोलन बन चुका है। उल्लेखनीय हैं कि ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 पुरस्कार’ के अतंर्गत राज्य श्रेणी पुरस्कारों में 05 राज्यों व 01 केंद्र शासित प्रदेश को प्रथम पुरस्कार, 05 राज्यों व 01 केंद्र शासित प्रदेश को द्वितीय पुरस्कार तथा 05 राज्यों व 01 केंद्र शासित प्रदेश को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला श्रेणी पुरस्कारों में राज्यों के 05 जिलों व 01 केंद्र शासित प्रदेश के 01 जिले को प्रथम पुरस्कार,राज्यों के 05 जिलों व 01 केंद्र शासित प्रदेश के 01 जिले को द्वितीय पुरस्कार तथा राज्यों के 05 जिलों व 01 केंद्र शासित प्रदेश के 01 जिले को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
क्रमांक-2019

Related posts

फरीदाबाद : जिले के कांग्रेसियों ने गरीब बच्चों के साथ एक स्कूल में मनाया इंदिरा गांधी का जन्म दिवस, खाद्य सामग्री वितरित किए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जन्मदिन पर सुमित गौड़ लिया जनता के मुद्दे को और जोर-शोर से उठाने का संकल्प।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सरकार अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर अपनी चार साल की नाकामियों और खामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।

Ajit Sinha
//kuthoost.net/4/2220576
error: Content is protected !!