Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की अपील की।

नई दिल्ली / अजीत सिन्हा
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज रविवार को कराईकल, पुदुच्चेरी में आयोजित जन-सभा को संबोधित किया और कांग्रेस की नारायणसामी सरकार पर पुदुच्चेरी को विकास से महरूम रखते हुए विकास के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की अपील की। ज्ञात हो कि शाह कल रात ही चेन्नई पहुँच गए थे। वे आज पुदुच्चेरी और तमिल नाडु में कई कार्य क्रमों को संबोधित करने वाले हैं। कार्यक्रम में मंच पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी. सामीनाथन, हाल ही में भाजपा के सदस्यता लेने वाले वरिष्ठ नेता ए. नमसिवायम, पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन राम मेघवाल, निर्मल कुमार सुराना और बड़ी संख्या में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए कई नेता उपस्थित थे। पूर्व विधायक जॉन कुमार भी आज भाजपा में शामिल हुए। कराईकल की महान विभूतियों को नमन करते हुए शाह ने छठी शताब्दी में महिला जागृति एवं महिला सशक्तिकरण की महान प्रतीक कराईकल अम्‍माईयार को नमन करते हुए महान कवि श्रद्धेय सुब्रमण्यम भारती एवं

महान विचारक महर्षि अरबिंदो को भी नमन किया जिन्होंने पुदुच्चेरी को अपनी कर्मभूमि माना। उन्होंने कहा कि मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में पुदुच्चेरी में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पुदुच्चेरी की जनता ने राज्य में कमल खिलाने का मन बना लिया है। गृह मंत्री ने पुदुच्चेरी की निवर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से हम सतत प्रयत्नशील थे कि पुदुच्चेरी पूरे देश का एक मॉडल राज्य बने। प्रधानमंत्री ने 115 ये ज्यादा गरीब कल्याण एवं विकास की योजनाओं को शुरू किया और पुदुच्चेरी के सर्वांगीण विकास के लिए कदम बढ़ाए लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार ने इन योजनाओं को जमीन पर उतरने नहीं दिया। यहां कांग्रेस की ऐसी नारायणसामी सरकार थी जो छोटी राजनीति करना चाहती थी, उनके मन में डर था कि यदि पुडुचेरी में ये योजनाएं लोकप्रिय होती हैं तो कांग्रेस की नींव खत्म हो जाएगी।

पुदुच्चेरी में कांग्रेस की नारायणसामी सरकार गिरने के संदर्भ में बोलते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनकी सरकार गिराई जबकि कांग्रेस ने पुदुच्चेरी में एक ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो अपने नेता के सामने ट्रांसलेशन में भी झूठ बोलता है। यदि देश में झूठ बोलने का कोई अवार्ड दिया जाता तो निश्चित रूप से वह नारायणसामी को दिया जाता। पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी का ध्यान तो पुदुच्चेरी के विकास पर कभी था ही नहीं, उनका ध्यान तो गाँधी परिवार की सेवा में ही था। गृह मंत्री ने कहा कि जहां तक कांग्रेस और अन्य पार्टियों से बड़े-बड़े नेताओं के भाजपा की सदस्यता लेने की बात है, तो इस संदर्भ में मैं इतना ही कहना चाहता हूँ कि कांग्रेस पार्टी वंशवाद और परिवारवाद के कारण केवल पुदुच्चेरी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बिखर रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी में ‘मेरिट की कोई जगह ही नहीं है। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने ए. नमसिवायम के नेतृत्व में चुनाव लड़ा लेकिन जब मुख्यमंत्री बनाने की बारी आई तो गाँधी परिवार की सेवा को ही मेरिट मानकर नारायणसामी जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया। पुदुच्चेरी की जनता के साथ इससे बड़ा धोखा कुछ और हो ही नहीं सकता है।

Related posts

सात सालों से महापापी और पाखंडी मोदी सरकार किसानों का दमन कर रही है, उनके अधिकारों का हनन कर रही है- कांग्रेस

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने हथियारों को सप्लाई करने वाले 6 आरोपितों को किया अरेस्ट, 4500 जिंदा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

द्वारका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी चुनावी जनसभा को किया संबोधित

Ajit Sinha
//ooloptou.net/4/2220576
error: Content is protected !!