Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली पंजाब राजनीतिक राष्ट्रीय

केंद्रीय वितमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सीएम अमरिंदर सिंह पर पंजाब में दलित बच्ची की रेप के बाद हत्या को लेकर साधा निशाना।

नई दिल्ली /अजीत सिन्हा 
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कांग्रेस शासित पंजाब में बिहार निवासी दलित मजदूरएक छः वर्षीय दलित बच्ची से हुए बलात्कार एवं नृशंस हत्या को लेकर और राहुल गाँधी एवं प्रियंका वाड्रा पर जम कर हमला किया। सीतारमण ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गाँधी एवं प्रियंका वाड्रा ने हाथरस मामले में सक्रियता दिखाई, वैसी सक्रियता होशियारपुर, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में हुए बलात्कार मामलों को लेकर क्यों नहीं दिखाई? जब हाथरस में ऐसी वारदात होती है तो राहुल गांधी वहां राजनीतिक करने चले जाते हैं, लेकिन जब उनकी सरकार वाले राज्य में ऐसी घटना होती है तो वह चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने कहा,मैं आज कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती कि क्या जहां आपकी सरकार नहीं है वहां अगर बलात्कार जैसी शर्मनाक घटना
होती है है तो उसके खिलाफ आप भाई-बहन गाड़ी में बैठकर पिकनिक की तरह प्रदर्शन करने जाएंगे, मगर होशियापुर क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है तो आप उस पर एक भी शब्द नहीं बोलेंगे क्या? हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले राहुल गांधी जी ने होशियारपुर में बच्ची से हैवानियत पर एक भी ट्वीट नहीं किया जबकि इस घटना को तीन दिन हो गए। यह कैसी दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि बहानेबाज कांग्रेस इस बर्बरता
पर ख़ामोश है। राहुल गाँधी ने इस बारे में न कोई ट्वीट किया है और न ही वो किसी पिकनिक पर गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को राजनीतिक सभाओं और रैलियों में जाने के बजाए पंजाब के टांडा गांव में जाकर उस बच्ची और उसके परिवार से मिलना चाहिए। कांग्रेस को जवाब देने के लिए सामने आना चाहिए था। होशियारपुर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया। यह निंदनीय
और भर्त्सनीय है। कांग्रेस पार्टी की इस विषय पर चुप्पी दुखद है, बलात्कार को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। कांग्रेस पर हमले की धार को और तेज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रमुख ख़ुद एक महिला हैं। क्या इस तरह का सेलेक्टिव आउटरेज (कुछ ख़ास घटनाओं पर प्रतिक्रिया देना) उनकी पार्टी को शोभा देता है?

श्रीमती सीतारमण ने कहा,कल राहुल गांधी ने बिहार में तेजस्वी यादव के साथ चुनाव प्रसार किया लेकिन क्या ये दोनों नेता पंजाब में बच्ची के साथ हुई हैवानियत पर एक शब्द नहीं बोल सकते थे? क्या बिहार में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव उस परिवार के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, जो बिहार से पंजाब गया था? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन सभी लोगों के साथ खड़ी है जो पंजाब में इस परिवार को न्याय दिलाना चाहते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता वहां गए और पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर हरसंभव सहायता पहुंचाने की बात की। भारतीय जनता पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि समय रहते न्याय हो। कांग्रेस शासित प्रदेशों में मीडिया पर हो रहे लगातार हमले को लेकर एक प्रश्न के जवाब में श्रीमती सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े वाली अतिवादी वामपंथी पार्टिया आज अभिव्यक्ति और प्रेस की आज़ादी को लेकर बयान देती हैं। आप सब जानते हैं कि आपातकाल में प्रेस की आज़ादी का क्या हुआ था। आप सब जानते हैं कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में एक पत्रकार को कैसे पीटा गया। आज महाराष्ट्र में भी यही हो रहा है। ये लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात तो करते हैं लेकिन इसके लिए आवाज उठाने वाली मीडिया का ही गला दबाने का प्रयास करते हैं। भाई-बहन की जोड़ी जरा सोच लें। किस हद तक उनकी सरकार अभिव्यक्ति को दबा रही है। उनके लोग लिखते हैं फ़्रीडम ऑफ स्पीच खतरे में है। खतरे में कहां है, वहां है – जहां कांग्रेस की सरकारें हैं।

Related posts

केजरीवाल सरकार के मार्गदर्शन में एमसीडी पार्कों को देगी नया रूप, सड़कों को बनाएगी सुंदर और साफ।

Ajit Sinha

भाजपा का कार्यकारिणी प्रशिक्षिण शिविर 15 जुलाई से फरीदाबाद में

Ajit Sinha

उच्चतम न्यायालय में पांच और न्यायाधीशों की नियुक्ति : न्यायाधीशों की संख्या 28 हुई

Ajit Sinha
//ofdrapiona.com/4/2220576
error: Content is protected !!