Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

देश में वैक्सीन को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा जिस प्रकार की राजनीति हो रही है, उससे दु:खद और कष्टदायी कुछ और नहीं हो सकता

अजीत सिन्हा/ नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने आज पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन पर कांग्रेस एंड कंपनी की नकारात्मक राजनीति पर करार प्रहार करते हुए इसे कांग्रेस का म्यूटेशन बताया। पात्रा ने कहा कि भारतवर्ष के लिए यह गर्व का विषय है कि भारत में बने कोविड – 19 के दो इंडीजीनस वैक्सीन के क्लीनिकल उपयोग की घोषणा की गई है। इसकी घोषणा स्वयं हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है लेकिन इसके बाद देश में वैक्सीन को लेकर कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा जिस प्रकार की राजनीति हो रही है, उससे दु:खद और कष्टदायी कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अभियान से भारत विश्व पटल पर कैसे चमके, इस के लिए हमारे प्रधानमंत्री जी सतत प्रयासरत हैं लेकिन देश में कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल के रूप में ऐसी शक्तियां मौजूद हैं जो लगातार इस प्रयास में हैं कि भारत आत्मनिर्भर ना हो सके। कांग्रेस सहित ऐसी पार्टियां वैक्सीन को लेकर भी तुच्छ राजनीति कर रही है।

कल, रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किए गए सिलसिलेवार ट्वीट्स का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने कल स्पष्ट कहा था कि कोविड वैक्सीन पर कांग्रेस और कुछ विपक्षी पार्टियां जो ओछी राजनीति कर रही हैं, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा था कि जब भी भारतवर्ष में भारत के वैज्ञानिक और देश के इनोवेटर्स के द्वारा कोई नया आविष्कार होता है जिससे कि जन-कल्याण होने की संभावना होती है, उस समय कांग्रेस पार्टी और विपक्षी पार्टियां दुखी नजर आती है। ऐसी स्थित में वे ऐसा झूठ और भ्रमजाल फैलाने की साज़िश रचती हैं कि देश की उपलब्धि छोटा लगने लगे और इस पर चर्चा गौण हो जाए। उन्होंने कांग्रेस सहित देश की उन तमाम विपक्षी पार्टियों को आत्मचिंतन और आत्म अवलोकन करने की सलाह देते हुए पूछा कि आखिर क्यों ये इस प्रकार का व्यवहार करते हैं कि जिससे वेस्टेड इंटरेस्ट ग्रुप को लाभ हो सके। डॉ पात्रा ने कहा कि आज तमाम विदेशी अखबारों में भारत एम बने वैक्सीन के क्लीनिकल उपयोग की बात प्रकाशित हुई है लेकिन यह भी लिखा हुआ है कि इस पर भारत में ही तरह तरह की बातें चल रही है। आखिर इससे लाभ किसे होगा? इस तरह की बेकार की बातों से लाभ तो विदेशी ताकतों को होगा लेकिन हानि हमारे देश की होगी। हमारे देश के वैज्ञानिकों के आत्मबल एवं आत्मविश्वास पर इसका बुरा असर पड़ेगा जिन्होंने दिन – रात एक करते हुए एक वर्ष के अंदर ही सभी प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए इस वैक्सीन का आविष्कार किया है जो दुनिया के तीन चार जन चुने देश ही कर पाए हैं। आखिर कांग्रेस और विपक्ष भारत के वैज्ञानिकों के आत्मबल को, उनके आत्मविश्वास को क्यों
तोड़ना चाहती है?

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं जिन्होंने कोविड को खत्म करने के लिए दो-दो वैक्सीन का निर्माण किया है। यह हिंदुस्तान के लिए अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर जब पूरा देश खुश है तो सवाल उठता है कि कांग्रेस पार्टी और कुछ राजनीतिक दल दुखी क्यों हैं? उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है कि देश खुश है और कांग्रेस दुखी है। आज दो प्रजाति बहुत परेशान है, एक तो कोरोना वायरस और दूसरी कांग्रेस पार्टी। कांग्रेस किस लिए परेशान है, इसका जवाब कांग्रेस पार्टी को देना पड़ेगा। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है तो समय-समय पर हम ने कांग्रेस को कई म्यूटेंट वैरायटी में बदलते हुए देखा है, उसे एक से एक भयंकर रूप धारण करते हुए देखा है कि समय-समय पर उन्होंने किस प्रकार का भ्रमजाल फैलाने की कोशिश की है। देश में जब सर्जिकल स्ट्राइक होता है, तब कांग्रेस पार्टी को हमारी आर्मी के ऊपर भरोसा नहीं होता, उन्हें सबूत चाहिए होता है। जब आतंकियों पर एयरस्ट्राइक होती है तो कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों को इंडियन एयर फोर्स पर भरोसा नहीं होता, उन्हें सबूत चाहिए होता है। जब हिंदुस्तान में चुनाव होते हैं और कांग्रेस पार्टी हारती है या जीती है तो कांग्रेस पार्टी को ईवीएम और इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं होता, वह लंदन तक जाकर प्रेस कांफ्रेंस करती है। जब देश में अदालतें कोई फैसला सुनाती हैं तो कांग्रेस पार्टी को सुप्रीम कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भरोसा नहीं होता। कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाती है और तो और, जब राम मंदिर पर चर्चा होती है तो कांग्रेस पार्टी को भगवान श्रीराम पर भी भरोसा नहीं होता। जब संयुक्त राष्ट्र और आईएमएफ यह कहती है कि आर्थिक पटल पर भारत एक चमकता
हुआ सितारा है, तो कांग्रेस पार्टी कहती है कि ये सब मिले हुए हैं।
कांग्रेस को विश्व स्वास्थ्य संगठन पर भी भरोसा नहीं है। जब जनता भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाती है तो जनता पर भी कांग्रेस पार्टी को भरोसा नहीं होता। जब वैक्सीन आती है तो कांग्रेस को वैक्सीन पर भी भरोसा नहीं होता। तो आखिर कांग्रेस पार्टी का भरोसा किस पर है? कांग्रेस पार्टी का विश्वास केवल और केवल एक गांधी परिवार को छोड़कर और किसी पर नहीं है। उनके लिए सब कुछ गांधी परिवार है। राहुल गांधी तो खुद छुट्टी बिताने विदेश गए हुए हैं और यहां कांग्रेस पार्टी और उसके तमाम नेता झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए डॉ पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। वैक्सीन क्या किसी पार्टी की होती है? इन्हें हिंदुस्तान पर भरोसा नहीं है। ये किस तरह के व्यक्ति हैं, हम जानना चाहते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भारत में यह क्षमता है कि दुनिया के अन्य देश वैक्सीन के निर्माण के लिए भारत से करार कर रहे हैं, उन्हें तो भारत पर भरोसा है लेकिन कांग्रेस सहित हिंदुस्तान के कुछ विपक्षी दलों को देश पर ही भरोसा नहीं है। यह किस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है? यही कारण है कि जनता कांग्रेस को बाहर छोड़ने को मजबूर हो रही है। कांग्रेस से तो उसका घर नहीं संभल रहा और वह चली है वैक्सीन संभालने! कांग्रेस पार्टी की नॉन वर्किंग कमेटी में 20 लोग हैं और उन 20 लोगों में भी अध्यक्ष पद के लिए फेज वन का अब तक ट्रायल नहीं हो पाया है। मैं आपको लिखकर दे रहा हूं कि कोविड खत्म भी हो जाएगा, एक दिन मंगल ग्रह पर पानी भी मिल जाएगा, एक दिन चंद्रमा पर भी लोग बस जाएंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नहीं चुना जाएगा। डॉ पात्रा ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर और
भारत के वैज्ञानिकों पर पूर्ण भरोसा है।

Related posts

शादी करने पैरोल पर आया 30000 का इनामी अपराधी आंचल मिश्रा, पैरोल जंप के दौरान दिया हत्या की वारदात को अंजाम-अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:राहुल गांधी के घर आज पहुंची दिल्ली पुलिस नए नोटिस के साथ,पूछे सवाल के जवाब-लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

देश की पहली ऐसी सरकार है जो ना तो सांसदों की बात सुनना चाहती, ना ही संसद की-कांग्रेस

Ajit Sinha
//roastoup.com/4/2220576
error: Content is protected !!