Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

अब घर के बाहर सुरक्षित होगी बहू-बेटियाँ, सादे लिबास में महिला पुलिस तैनात, पहले दिन 4 मजनूओं को पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने आज महिला सुरक्षा को फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता बताते हुए अपने कार्यालय में दुर्गा शक्ति वाहिनी के बल्लबगढ़, एनआईटी और सेन्ट्रल की टुकड़ियों से मिले और उनसे महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कार्यों के गुणवत्ता पर चर्चा की।

पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी जोनों को उपलब्ध संसाधन व उपकरण के साथ क्षेत्र में तैनात रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं डॉयल 1091 पर कॉल करके इसके कार्यशैली की जानकारी ली और महिला सुरक्षा के लिए तैनात दुर्गा शक्ति वाहिनी से प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव माँगा। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने वाहिनी का हौसला बढ़ाते हुए महिला पुलिसकर्मी के दो भूमिका निभाने की चुनौतियों में सहानुभूति प्रकट करते हुए हर संभव सहयोग देने की बात कही। बेहतर कार्य के लिए बल्लभगढ़ जोन के दुर्गा शक्ति वाहिनी की महिला सिपाही माया को पुरस्कृत भी किया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश के दो घंटे के अंदर सादी वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने चार मनचलों को गिरफ्तार किया। चारों मनचले महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते अलग-अलग स्थानों से पकड़े गये। गिरफ्तार मनचलों में से एक स्थानीय क्षेत्र का जबकि तीन अन्य राज्य के रहने वाले हैं। चारों आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को थाना बुलाकर उनके परिजनों को हरकत के बारे में जानकारी दी।
 

Related posts

फरीदाबाद:डीटीपी इन्फोर्स्मेंट की टीम ने आज भूपानी इलाके में सर्वे के बाद अवैध कालोनियों में बने 6 मकानों को तोडा।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक महिला ने अपने रिश्तेदारों से कह कर बीच सड़क जेठ के पैर -हाथ को तुड़वा दिया, छह लोग गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//hoglinsu.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x