Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महेंद्रगढ़: भाजपा सरकार ने 4 वर्षों के शासनकाल मे चार बार दंगे करा कर प्रदेश को जलाने का काम किया है,भाईचारे को बिगाड़ने का काम किया, नवीन राव


विनीत पंसारी की रिपोर्ट
महेंद्रगढ़: भाजपा सरकार ने प्रदेश के 4 वर्षों के शासनकाल मे चार बार दंगे करा कर हरियाणा प्रदेश को जलाने का काम किया है, भाईचारे को बिगाड़ने का काम किया,भाजपा सांप्रदायिक सद्भाव को खराब कर अपना विकास एवं प्रदेश का विनाश करने पर तुली है। यह बात यह युवा इनेलो के जिला उपाध्यक्ष नवीन राव ने महावीर मार्ग स्थित अपने कार्यालय में लोगों से बातचीत करते हुए कही। राव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में किसानों की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है।
भाजपा सरकार लगातार किसानों पर टैक्स लगा कर जनता की नजरों से गिर चुकी है । हरियाणा का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। हरियाणा की भाजपा सरकार अपना उल्लू सीधा करने में लगी हुई है। सरकार किसानों का कर्जा माफ करने से घबरा रही है । इनेलो की सरकार आने पर पहली कलम से किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा ,नीरव मोदी व विजय माल्या जैसे लोग करोड़ों का घोटाला कर देश छोड़कर भाग गए हैं उनके खिलाफ सरकार ने कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि दक्षिण हरियाणा का अगर कोई बला कर सकता है तो केवल केवल इनेलो पार्टी कर सकती है । हरियाणा की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है । दिन प्रतिदिन इनेलो पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है,लोग अलग-अलग पार्टी छोड़कर इनेलो का दामन थाम रहे हैं। हरियाणा की जनता 2019 के अंदर इनेलो की सरकार चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनता देखना चाहती हैं। हरियाणा का अगर कोई भला कर सकता है तो केवल केवल ओम प्रकाश चौटाला की सरकार कर सकती है।

Related posts

फरीदाबाद :स्वर्गीय पूर्व मंत्री शिव चरण लाल शर्मा के परिजनों ने दीपावली त्यौहार अनाथ बच्चों के साथ मनाएं रजाई -गद्दे किए भेंट।

Ajit Sinha

दीपावली की रात तेज रफ़्तार हौंडा सिटी कार मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक नेशनल हाइवे -2 पलटी, दो भाइयों की मौत।  

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने जिले में 37 पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से इधर से उधर किए हैं. आप स्वंय लिस्ट पढ़े   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//acoudsoarom.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x