Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

देश और प्रदेश में पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक ताऊ देवी लाल की पुण्यतिथि को जननायक सेवा दल, जननायक जनता पार्टी ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

नई दिल्ली/चंडीगढ़: देश और प्रदेश में पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक ताऊ देवी लाल की पुण्यतिथि को जननायक सेवा दल, जननायक जनता पार्टी और इनसो ने पूरे श्रद्धा भाव से मनाया। जजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली स्थित संघर्ष स्थल जाकर ताऊ देवीलाल की समाधि पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया और उन के दिखाये रास्ते  पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान जेजेपी, जननायक सेवा दल व इनसो के सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं प्रदेशभर में जननायक जनता पार्टी की ओर से चौधरी देवीलाल की याद में सर्व-धर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवी संस्थाओं समेत सभी धर्मों के लोगों ने प्रार्थना की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दिल्ली स्थित चौधरी देवीलाल जी के संघर्ष स्थल पर सांसद दुष्यंत ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि ऐसे महान पुरुष के दिखाए हुए रास्ते पर निरंतर निस्वार्थ भाव से प्रदेश के हित में संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल जन-जन के जननायक हैं। उनकी कल्याणकारी नीतियों की वजह से देशभर में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव की क्रांति आई। दुष्यंत ने कहा कि सत्ता कभी उन पर हावी नहीं हो सकी,  जनकल्याण के लिए वे हमेशा समर्पित रहे। सत्ता में रहते हुए उनके द्वारा लागू की गई नीतियों का पूरे देश में अनुसरण किया गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज उनकी नीतियों और सोच के चलते हुए पूरे देश के लोग उन्हें श्रद्धा से याद करते हैं। देश भर में लोग उन्हें किसान, मजूदर व कमेरे वर्ग के मसीहा के रूप में याद करते हैं। वहीं इस मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरपा राम पूनिया, तेलू राम जोगी,  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सहरावत, दिल्ली में पार्टी महासचिव हेमचंद्र भट्ट, दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक सुखबीर दलाल व कर्नल देवेंद्र सहरावत , इनसो अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देसवाल, जननायक सेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर, वरिष्ठ नेता बृज शर्मा राजकुमार रिढाऊ , सतबीर सिंह कादियान, गोपाल सिंह मोर, पार्टी जिलाध्यक्ष पदम दहिया, सुबे सिंह बोहरा, राकेश जाखड़, रमेश खटक समेत जजपा, जननायक सेवा दल और इनेसो के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related posts

अहीरवाल के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने बीजेपी छोड़कर हजारों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन

Ajit Sinha

अवैध कार्य करने वालों पर पूरे साल हुई कड़ी कार्रवाई: “सीएम- उडऩदस्ते” ने कुल 2236 की छापेमारी,13 करोड़ जुर्माने की हुई रिकवरी

Ajit Sinha

बॉलीवुड की मसाला फिल्मों के समान है स्टंट, इमोशन और दबंगई दिखाई दी भाजपा के जन विश्वास यात्रा में-जरूर देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//kirteexe.tv/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x