Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

लोकसभा चुनाव में देश में हरियाणा ने 3.56 लाख मतों के औसत मार्जिन जीत के साथ बनाया रिकाॅर्ड ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज गुरूग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहा कि लोकसभा चुनाव के रूप में हमारी एक परीक्षा हुई है जिसमें हम डिस्टिंक्शन से पास हुए हैं और ठीक 100 दिन के बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव आ रहे हैं,उसमें भी हमें उत्साह से काम करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हमने मिशन 75 प्लस का लक्ष्य रखा है, इसके बाद कार्यकर्ता कहीं तक पहुंचे, यह उनकी मर्जी है। गुरूग्राम जिला में सभी चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं,इसलिए यहां चारों विधानसभा की सीटों पर अच्छे बहुमत के साथ जीतने का लक्ष्य रखें। गुरूग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओ का यह अभिनंदन समारोह सैक्टर-10ए स्थित निखिल गार्डन में रखा गया था,जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आते ही सबसे पहले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उन पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मनोहर लाल ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और इनेलो ने अपने वोट बैंक के नाते समाज को बांट दिया लेकिन हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेशवासियों को एक संदेश दें कि जब भी कोई पूछे तो सबसे पहले बताएं कि‘मै हरियाणवी हूं,उसके बाद ही अपना व्यवसाय जैसे व्यापारी ,शिक्षक,विद्यार्थी आदि होने का उल्लेख करें और सबसे बाद में जाति आए‘। उन्हांेने कहा कि हमें काम्पीटिशन जातियों या वर्गों में नही बल्कि दूसरे प्रदेशों के साथ करना है। हरियाणा को हम देश के सब प्रदेशों में आगे निकालें,यह हमारी आकंाक्षा होनी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत दिलाने के लिए आप सभी मेरे लिए अभिनंदनीय और वंदनीय हैं। मै सभी कार्यकर्ता बंधुओं का अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैने किसी का नाम नही पुकारा है,चाहे कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक,चेयरमैन, प्रदेश में पार्टी के शक्ति केन्द्रों के प्रमुख, पन्ना प्रमुख हों और यहां तक की मुख्यमंत्री समेत सभी को मै कार्यकर्ता के रूप में देखता हूं। हम सब कार्यकर्ता हैं, कुछ को मंच पर जगह मिली है, तो कुछ सामने बैठें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी पद्धति है कि मंच के सामने बैठे हैं वो भी उपर आ सकते हैं। जो आज सांसद या मंत्री हैं ,वो भी कभी आपकी ही तरह मंच के सामने बैठकर भाषण सुना करते थे, जनता के आशीर्वाद से उन्हे काम करने का अवसर मिला है। मनोहर लाल ने गुरूग्राम जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान करवाने वाले तीन-तीन पन्ना प्रमुखों का फूल भेंटकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल के लिए यह अवसर मिलता है और उसके बाद फिर जनता के बीच में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग साढ़े चार वर्षाें में हम हरियाणा में एक भी चुनाव नही हारे और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का हर छोटा बड़ा कार्यकर्ता आश्वस्त था कि 10 की 10 सीटें जीतेंगे। मनोहर लाल ने बताया कि करनाल में भाजपा प्रत्याशी 6.56 लाख के मार्जिन से जीते, जोकि गुजरात की नवसारी सीट के बाद देश में दूसरे नंबर पर सर्वाधिक मार्जिन था। उन्होंने यह भी बताया कि देश में 6 लाख से ज्यादा के मार्जिन से जीतने वाले चार प्रत्याशियों में से दो हरियाणा से थे जिनमें करनाल और फरीदाबाद की सीट शामिल हैं।



उन्होंने बताया कि देशभर में जीत का औसत मार्जिन भी हरियाणा में सबसे अधिक आंका गया है, जोकि एक रिकार्ड बना है। हरियाणा में जीत का औसत मार्जिन 3.56 लाख रहा है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री ने बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं तथा पन्ना प्रमुखों को दिया। उन्होंने कहा कि इसलिए उनके मन में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने का विचार आया। उन्होंने मंच से एक नारा भी दिया- ‘मेरा पन्ना सबसे चैकन्ना‘। उन्होंने कहा कि मै पन्ना प्रमुखों के आगे नतमस्तक हूं। यह भाजपा की 70 साल की यात्रा का परिणाम है। उन्होंने कहा,‘ थकना नही, अकना नही और बिना झुके लक्ष्य को प्राप्त करना है।‘ मनोहर लाल ने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों का लक्ष्य -मैं, मेरा परिवार और सत्ता प्राप्त करना रहा है और इससे बाहर वे सोच नही सकते‘। उन्होंने कहा कि विपक्ष पर ‘अंधा बांटे रेवड़ियां, फिर-फिर अपनों को दंे‘वाली कहावत चरितार्थ होती है। लेकिन सिंहासन प्राप्त करना भाजपा का अंतिम लक्ष्य नही है, यहां से हमारी यात्रा शुरू होती है। हमारा लक्ष्य समाज और देश की सेवा करना है। समाज में जो अभी भी पिछड़े हैं, उनको मुख्यधारा मे लाना है। उन्होंने कहा कि ‘चलो जलाएं दीपक वहां, जहां अभी भी अंधेरा है‘। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्षी दल कहते हैं कि मनोहर लाल को क्या पता, इसका परिवार ही नही है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा की ढाई करोड़ जनता मेरा परिवार है, जिसकी भलाई के लिए काम किए हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान की वजह से सन् 2014 से लेकर अब तक लगभग 40 हजार बेटियां सुरक्षित समाज में आई हैं अर्थात् जिन्हें गर्भ मे नही मारा गया। हरियाणा प्रदेश का लिंगानुपात 2014 में 871 का था और अब मासिक लिंगानुपात 933 तक पहुंच गया है। यह सुधार समाजसेवी संगठनों, प्रदेशवासियों तथा सरकार के सामुहिक प्रयासों से हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमने सामाजिक समस्याओं पर ध्यान दिया। महिलाओं,सैनिकों,युवाओं, खिलाड़ियों ,समाज के कमजोर वर्गों,दलितों , किसानों आदि सभी के कल्याण के लिए कानून बनाया और योजनाएं बनाकर लागू की। इस अभिनंदन समारोह में लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी अपने विचार रखे और गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने पर सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की एक से डेढ़ लाख मतों के अंतर से जीत होने की उम्मीद थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के जोश ने प्रत्याशी 6-6 लाख मतों के भारी अंतर से जिताया है। उन्होंने कहा कि यह भारी मतों से जीत मुख्यमंत्री मनोहर लाल की व्यवस्था परिवर्तन का परिणाम था। राव नरबीर सिंह ने प्रदेश का वन मंत्री होने के नाते सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि गुरूग्राम में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए बारिश के मौसम में सरकार तो प्रयास करेगी ही , आप लोग भी आम जनता से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगवाएं। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम जिला में 14 जुलाई को वन विभाग की ओर से निःशुल्क पौधे वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। उस दिन ज्यादा से ज्यादा पौधे लगवाकर वन महोत्सव मनाएं। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चैहान ने 92 वर्षीय श्रीमति कृष्णा तथा अशोक कुमार का भी विशेष रूप से उल्लेख किया और बताया कि वयोवृद्ध होने के बावजूद भी श्रीमति कृष्णा ने लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार, बीमार होने के बावजूद अशोक कुमार ने चुनाव की वजह से अपना आपे्रशन उस समय नही करवाया और चुनाव समाप्ति के बाद ही आप्रेशन करवाया। उन्होंने इन दोनो कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

Related posts

दिल्ली के मजदूरों को गुरुग्राम में एंट्री नहीं देने पर हंगामा , पथराव में 5-6 पुलिसकर्मी जख्मी

Ajit Sinha

डीसी ने ली स्ट्रक्चरल ऑडिट को लेकर डिवलेपर, फर्म तथा आरडब्ल्यूए सदस्यों की सामुहिक बैठक।

Ajit Sinha

14 नवंबर  से शुरू  होगा  फोस्टैक  प्रशिक्षण कार्यक्रम।

Ajit Sinha
//rndoshawotttor.com/4/2220576
error: Content is protected !!